गोरेगांव फ्लैट चोरी केस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

गोरेगांव में हाईराइज फ्लैट से लाखों की चोरी, बांगुरनगर पुलिस ने सराय मालिक को किया गिरफ्तार

Goregaon Flat Theft Bangur Nagar News: गोरेगांव पश्चिम में एक बुजुर्ग दंपती के फ्लैट से लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गई पूरी संपत्ति भी बरामद कर ली।

अपूर्वा नायक

Goregaon Flat Theft Bangur Nagar: मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित बांगुरनगर पुलिस स्टेशन की सीमा में एक ऊंची इमारत के फ्लैट में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने सराय मालिक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गई संपत्ति की 100 प्रतिशत बरामदगी भी कर ली है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता कृष्णन शंकर अय्यर (73), सेवानिवृत्त, हरिरतन वरवा सोसाइटी, बांगुर नगर, गोरेगांव पश्चिम, मुंबई के निवासी हैं। वे अपनी पत्नी के साथ 7 से 9 अप्रैल 2026 तक देवदर्शन के लिए इंदौर गए हुए थे।

10 लाख से ज्यादा की हुई चोरी

इसी दौरान अज्ञात चोर ने उनके फ्लैट से लगभग 10 लाख 90 हजार रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घर लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ। शिकायतकर्ता ने बांगुरनगर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना से मिली सफलता

  • जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण और एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम परशुराम विलास शेंडागे (42), निवासी कृष्णा बिल्डिंग, ओशिवारा बस डिपो के सामने, गोरेगांव पश्चिम, मुंबई बताया।
  • जांच में सामने आया कि आरोपी सराय (लॉज) का मालिक है। पुलिस ने उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की है। साथ ही आरोपी के कब्जे से चोरी गए सभी सोने के आभूषण और नकदी बरामद कर ली है। जांच जारी है और यह भी जांचा जा रहा है कि आरोपी का किसी अन्य चोरी की वारदात से संबंध तो नहीं है।

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात

IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?