बाइक रेंटल सर्विस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

अब अलीबाग में भी मिलेगी Goa-स्टाइल बाइक रेंटल सर्विस, बना पहला लाइसेंसधारी हब!

Mumbai के लोगों और टूरिस्टों की सुविधा के लिए Alibaug में अब गोवा की तर्ज पर बाइक रेंटल सर्विस की शुरुआत की जाने वाली है। जिसके लिए 2 प्राइवेट ऑपरेटर्स को परिवहन विभाग द्वारा लाइसेंस जारी किया।

अपूर्वा नायक

Bike Rental Service In Alibaug: मुंबईकरों और पर्यटकों के लिए वीकेंड गेटवे की पसंदीदा जगह अलीबाग अब गोवा और केरल की तर्ज पर और भी सुविधाजनक होने जा रही है।

महाराष्ट्र राज्य परिवहन प्राधिकरण ने यहां दो निजी ऑपरेटरों को मोटरसाइकिल और स्कूटर रेंटल सर्विस के लिए लाइसेंस जारी कर दिए हैं। यह राज्य की पहली औपचारिक और लाइसेंसधारी बाइक रेंटल सुविधा होगी।

अलीबागः पुरानी योजना को मिली नई रफ्तार

जानकारी के मुताबिक, यह अनुमति "रेंट ए मोटरसाइकिल स्कीम, 1997 के तहत दी गई है। इस योजना के जरिए पंजीकृत कंपनियां पर्यटकों या अल्पकालिक जरूरतमंदों को घंटों या दिनों के हिसाब से टू-व्हीलर उपलब्ध करा सकती हैं। हालांकि यह योजना 1997 में शुरू हुई थी, पर शुरुआती दशक में कुछ ही लाइसेंस जारी हुए। 2015 में महाबलेश्वर में टैक्सी और ऑटो चालकों के विरोध के बाद सरकार ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अब लगभग 10 साल बाद अलीबाग से इसकी पुनः शुरुआत हो रही है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

परिवहन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से अलीबाग में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। अभी तक यहां आने वाले ज्यादातर पर्यटक स्थानीय टैक्सी या निजी गाड़ियों पर निर्भर रहते थे। बाइक रेंटल शुरू होने से बीचों और आस-पास के दर्शनीय स्थलों तक पहुंचना आसान और सस्ता होगा।

स्थानीय विरोध की आशंका

अधिकारियों ने माना कि टैक्सी और रिक्शा यूनियनों से कुछ विरोध की आशंका है, जैसा कि महाबलेश्वर में हुआ था। लेकिन विभाग का कहना है कि यह सेवा पर्यटन-आधारित है और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा।

सुरक्षा और नियम

स्कीम के तहत ऑपरेटरों को यह सुनिश्चित करना होगा सभी वाहन पंजीकृत और बीमा से कवर हों। हेलमेट की सुविधा ग्राहकों को अनिवार्य रूप से दी जाए। रेंटल अनुबंध में तय शर्ते लिखित रूप में हों।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान