मोदीज मिशन पुस्तक का विमोचन करते सीएम फडणवीण, डिप्टी सीएम शिंदे व अन्य (सोर्स: IANS) 
मुंबई

बर्जिस देसाई की 'मोदीज मिशन' पुस्तक का हुआ विमोचन, शिंदे बोले- पिक्चर अभी बाकी है

Modi's Mission: पीएम मोदी के जीवन पर लिखी गई पुस्तक 'मोदीज मिशन' का महाराष्ट्र में विमोचन हुआ। डिप्टी सीएम शिंदे ने 11 साल के कार्यकाल को बेदाग बताते हुए कहा, 'पिक्चर अभी बाकी है'।

आकाश मसने

Modi's Mission Book Released: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर लिखी गई पुस्तक 'मोदीज मिशन' (Modi’s Mission) का विमोचन शुक्रवार को महाराष्ट्र के राजभवन में किया गया। इस पुस्तक के लेखक वकील और लेखक बर्जिस देसाई हैं। विमोचन समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुस्तक का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री एकनाथ फडणवीस ने पुस्तक विमोचन समारोह में लेखक बर्जिस देसाई को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक अन्य पुस्तकों से एकदम अलग है। उन्होंने बताया कि इस बुक में यह दर्शाया गया है कि एक व्यक्ति कैसे तैयार होता है। उन्होंने जिक्र किया कि मोदी ने 9 साल की उम्र में समझा कि उनका परिवार कैसे पलता है, और वे रामकृष्ण मिशन और हिमालय तक गए ताकि वे अपने जीवन के मिशन को ढूंढ सकें।

क्या बोले सीएम फडणवीस?

सीएम फडणवीस ने कहा कि पीएम मोदी ने पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक के रूप में देश के लिए काम किया, और बाद में वे राजनीति में आकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी 2047 के विकसित भारत की बात करते हैं और इसके लिए वे निरंतर काम कर रहे हैं, जिसमें रक्षा क्षेत्र के कार्य भी शामिल हैं।

'मोदी के व्यक्तित्व को एक किताब में समेट नहीं सकते'

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी के जीवन पर पहले भी कई किताबें लिखी गई हैं और एक हिंदी फिल्म भी बनी है, लेकिन आज का यह कार्यक्रम अलग है। शिंदे ने जोर देकर कहा कि पीएम मोदी के व्यक्तित्व को हम एक किताब में समेट नहीं सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी का प्रवास आसान नहीं रहा है, बल्कि यह बहुत कठिनाइयों और संघर्ष से भरा हुआ है, इसलिए मेहनत का दूसरा नाम मोदी है।

डिप्टी सीएम शिंदे ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 11 सालों में असंभव कार्यों को करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। शिंदे ने पीएम मोदी को पहले ऐसे प्रधानमंत्री बताया, जिन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने आर्थिक विकास की बात करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से 4वें नंबर पर आ गई है और अब देश 3वें नंबर का सपना देख रहा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मोदी ने किसानों के जीवन में भी बदलाव लाया है और 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर सम्मान देने का काम भी पीएम मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि देश का विकास तेजी से हो रहा है और मोदी के 11 सालों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है, वे बेदाग प्रधानमंत्री हैं। अंत में, शिंदे ने सभी लोगों से 'मोदीज मिशन' किताब पढ़ने की अपील करते हुए कहा कि मोदी के 11 सालों का कार्यकाल तो सिर्फ एक टेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो