प्रतिकात्मक फोटो 
मुंबई

मुंबई के कनकिया नामक 16 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर

दिपक.पांडे

मुंबई : शहर के बांद्रा पूर्व (Bandra East) में ग्राउंड प्लस (Ground Plus) 16 मंजिला कनकिया पेरिस की इमारत (Kanakia Paris building) में गुरुवार दोपहर करीब 1.41 बजे आग लग गई। आग इमारत के बेसमेंट में लगी और दमकल, (Fire Brigade) पुलिस और एंबुलेंस (Ambulance) मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने का काम किया जा रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

बता दें कि, पिछले कुछ दिनों में मुंबई में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव (Goregaon) इलाके में बोरी कंपाउंड (Bori Compound) की एक दुकान (Shop) में आग (Fire) लग गई थी। जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई थी। राहत की बात ये रही की इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

देखें वीडियो

वहीं, अक्टूबर महीने में मुंबई (Mumbai) के करी रोड (Curry Road) इलाके की एक ऊंची इमारत (High-rise Building) में अचानक आग (Fire) लग गई थी। आग अविघ्ना पार्क नाम की 60 मंज़िला बिल्डिंग की 19 वीं मंज़िल पर लगी थी। इस घटना में एक शख्स की दर्दनाक मौत (Dead) हो गई थी।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा