महिला मजदूर की मौत (pic credit; social media) 
मुंबई

12वीं मंजिल से गिरी महिला मजदूर, मौके पर ही मौत, रोजी-रोटी का सहारा टूटा

Mumbai News: दिवा में निर्माणाधीन इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने पर महिला मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

सोनाली चावरे

Female worker fell from the 12th floor: दिवा पूर्व में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। चंद्रागण रेजीडेंसी स्थित निर्माणाधीन इमारत में काम कर रही महिला मजदूर 12वीं मंजिल से गिर गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक महिला का नाम डक राठौड़ बताया गया है, जो कर्नाटक के गुलबर्गा की रहने वाली थी।

जानकारी के अनुसार, डक राठौड़ अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दिवा में मजदूरी का काम करती थी। वह रोज की तरह इमारत में काम कर रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह 12वीं मंजिल से नीचे गिर गई। घटना इतनी दर्दनाक थी कि आसपास काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दिवा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, कलवा भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय मजदूरों ने बताया कि निर्माणाधीन इमारतों पर अक्सर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होते। मजदूर बिना हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट और अन्य सेफ्टी उपकरणों के ऊंचाई पर काम करते हैं। ऐसे में ज़रा सी चूक जानलेवा साबित हो जाती है। मृतक महिला के परिवार का कहना है कि डक ही घर की कमाने वाली सदस्य थी और उसकी मौत से पूरा परिवार गहरे संकट में आ गया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और यह भी देखा जाएगा कि बिल्डर ने मजदूरों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त उपाय किए थे या नहीं।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर से निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मजदूर संगठनों का कहना है कि बिल्डरों को मजदूरों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी