तुकाराम मुंढ़े एफडीए कमिश्नर   सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में 8 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित, राज्यभर में 37,991 किलो खाद्य सामग्री जब्त

FDA Tukaram Munde: एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढ़े की सख्त कार्रवाई में मुंबई और संभाजीनगर के 10 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित हुए हैं। राज्यभर में 54.66 लाख रुपये की अमानक सामग्री जब्त की गई।

रूपम सिंह

Maharashtra Food Safety FDA Raid: एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढ़े की दनादन कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। मुंबई में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई में लापरवाही के खिलाफ अन्न व औषध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

21 और 22 अक्टूबर को की गई जांच के बाद मुंबई के 8 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए। इनमें बेकरी, रेस्तरां, खाद्य प्रतिष्ठान और पिज्जा केंद्र शामिल हैं। छत्रपति संभाजीनगर में भी 2 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

एफडीए के अनुसार, राज्यभर में विशेष जांच अभियान के दौरान कुल 37,991.4 किलो खाद्य सामग्री जब्त की गई। इसकी अनुमानित कीमत 54.66 लाख रुपये है। जांच में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, गलत लेबलिंग और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामले सामने आए।

जांच दौरान रसोई और जल के निकासी व्यवस्था में गंदगी, जंग लगे बर्तन और रैक, पुराने ब्रेड को ताजा ब्रेड में मिलाने, तापमान का पूरा रिकॉर्ड नहीं रखने, कर्मचारियों के चिकित्सा प्रमाणपत्र नहीं होने और मिठाइयों में अनधिकृत खाद्य रंगों के इस्तेमाल जैसी खामियां सामने आई। एफडीए के अनुसार, मुंबई में निम्नलिखित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

मुंबई में कार्रवाई के प्रमुख कारण

  • रसोई और जल निकासी व्यवस्था में गंदगी।

  • जंग लगे रैक और बर्तन।

  • पुराने ब्रेड को ताजा ब्रेड में मिलाने का मामला।

  • तापमान का पूरा रिकॉर्ड नहीं रखना।

  • कर्मचारियों के चिकित्सा प्रमाणपत्र नहीं होना।

  • मिठाइयों में अनधिकृत खाद्य रंगों का इस्तेमाल।

मुंबई से लेकर नवी मुंबई, नासिक में भी कार्रवाई

मुंबई शहर के अलावा राज्य के दूसरे विभागों में भी कार्रवाई हुई। नवी मुंबई के नेरुल स्थित आरडीसी एग्रो वैचर्स से 33,286 किलो राजमा और अन्य दालें जब्त की गईं। इनकी अनुमानित कीमत 50.05 लाख रुपये है। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता खराब होने और लेबलिंग में गड़बड़ी का संदेह जताया गया।

मक्खन, घी व अन्य खाद्य सामग्री जब्त

नासिक विभाग में 483.4 किलो खाद्य तेल, मक्खन, घी और अन्य खाद्य सामग्री जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 1.70 लाख रुपये है। छत्रपति संभाजीनगर में 4,222 किलो गुड़ और सौंफ जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2।91 लाख रुपये है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर