एफडीए कार्रवाई , प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, मालाड-कुर्ला के 2 खाद्य कारोबार के लाइसेंस निलंबित

FDA Action Mumbai: मुंबई FDA ने मालाड के दिल्ली स्वीट हाउस व कुर्ला के गुलझार मोहम्मदी होटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया। अकोला में ब्लिंकिट पर भी कार्रवाई कर लाइसेंस suspended किया गया।

रूपम सिंह

FDA Action Mumbai Malad Delhi Sweets Bhelpuri House: मुंबई शहर में असुरक्षित और नियमों के विपरीत खाद्य कारोबार करने वालों के खिलाफ एफडीए ने सख्त कार्रवाई की है। आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर एफडीए ने मालाड पश्चिम के दिल्ली स्विट

एंड भेलपुरी हाऊस का खाद्य लाइसेंस और कुर्ला पश्चिम के गुलझार मोहम्मदी होटल का खाद्य पंजीकरण प्रमाणपत्र तत्काल निलंबित कर दिया। वहीं, अकोला के ब्लिंकिट का राज्य खाद्य लाइसेंस भी आगे के आदेश तक निलंबित किया गया है।

इसके अलावा सांगली के मिरज तालुका में मयाक्का मिल्क कलेक्शन सेंटर पर छापा मारकर 151 लीटर कच्चा दूध जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया। खाद्य पदार्थों की अस्वच्छ स्थिति, दूषित होने का खतरा, अशुद्ध पानी, कर्मचारियों की लापरवाही और जरूरी दस्तावेजों के अभाव के चलते ये कार्रवाई की गई।

फ्रीज में खुले कच्चे समोसे मिले

मालाड के दिल्ली स्विट एंड भेलपुरी हाऊस की अचानक जांच में फ्रीज में खुले कच्चे समोसे मिले। ये समोसे खुले नाले की दुर्गंध और जमा पानी के संपर्क में थे। रसोई की दीवार और प्लास्टर जर्जर थे।

साथ ही खुले बल्ब खाद्य निर्माण क्षेत्र के ऊपर लगे थे। बिना फिल्टर का पानी खाना बनाने और पीने के लिए इस्तेमाल हो रहा था।

निर्धारित लाइसेंस के बाहर लस्सी, मिठाई, पनीर, फ्रैंकी और फरसाण का उत्पादन व री-पैकिंग भी सामने आया 36 में से 26 कर्मवारियों के पास अनिवार्य मेडिकल प्रमाणपत्र नहीं था। कुर्ला के गुलझार मौहम्मदी होटल को निरीक्षण में 88 में से केवल 24 अंक मिले।

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे