पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: मेटा AI
मुंबई

दूसरी शादी का विरोध किया तो 20 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट, मुंबई पुलिस ने आरोपी पिता किया गिरफ्तार

Mumbai Crime News: मुंबई के वडाला में पिता शरीफ खान ने अपनी 20 वर्षीय बेटी रिफत की गला दबाकर हत्या कर दी। बेटी पिता की दूसरी शादी का विरोध कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आकाश मसने

Wadala Father Kills Daughter: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वडाला पूर्व इलाके से दिल दहला देने वाली और रिश्तों को तार-तार कर देने वाली वारदात सामने आई है। अपनी हवस और दूसरी शादी की सनक में एक पिता ने अपनी ही 20 साल की सगी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पिता अपनी दूसरी शादी की राह में बेटी को रोड़ा समझ रहा था, जिसके चलते उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में खौफ का माहौल है।

शादी को लेकर घर में लगातार हो रहा था विवाद

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान 20 वर्षीय रिफत शरीफ खान के रूप में हुई है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी का नाम शरीफ रजा हुसैन खान है। बताया जा रहा है कि आरोपी शरीफ रजा दूसरी शादी करना चाहता था।

पिता की दूसरी शादी के खिलाफ थी बेटी

हालांकि, उसकी बेटी रिफत इस फैसले के सख्त खिलाफ थी और लगातार पिता की दूसरी शादी का विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर बीते कई दिनों से घर में पिता और बेटी के विवाद चल रहा था। आरोपी पिता के सिर पर दूसरी शादी का भूत इस कदर सवार था कि उसे अपनी ही बेटी दुश्मन नजर आने लगी थी। उसको को लगता था कि बेटी उसकी दूसरी शादी में बाधा बन रही है।

बेटी को घर में अकेला पाकर की हत्या

घटना वाले दिन जब घर में कोई नहीं था, तब आरोपी शरीफ ने मौका पाकर अपनी बेटी रिफत पर हमला कर दिया। गुस्से और तैश में आकर उसने रिफत का गला दबा दिया। मासूम रिफत ने जान बचाने के लिए तड़पते हुए संघर्ष भी किया, लेकिन दरिंदे पिता की दरिंदगी के आगे उसकी एक न चली और दम घुटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

रिफत के गले पर मिले चोट के निशान

घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई की वडाला पुलिस मौके पर पहुंची। रिफत के गले पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के केईएम अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई पुलिस ने आरोपी पिता शरीफ रजा हुसैन खान को किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पिता शरीफ रजा हुसैन खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने बेटी की हत्या किस तरह और किस समय की। साथ ही, इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक

CEC को तत्काल राहत, ECI को नोटिस…Form 6 को लेकर सुप्रीम कोर्ट और ECI की बात में क्या अंतर? समझें पूरा विवाद

ज्ञानेश कुमार पर राहुल का प्रहार! बोले BJP को लाभ पहुंचाने के लिए पद का किया गलत प्रयोग

क्या होती है फीलिंग ऑफ फ्लाइट्स? कैप्टन स्मित मच्छार पर पूर्व सहकर्मी टीना गोस्वामी का बड़ा खुलासा

दिग्विजय सिंह ने हमेशा हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश की, भाजपा विधायक राम कदम का बड़ा हमला