कॉन्सेप्ट इमेज  
मुंबई

Crime News: गुस्से में पिता बना हैवान! मुंबई में बेटी की हत्या, पत्नी गंभीर घायल

Mumbai Crime: मुंबई के वाकोला क्षेत्र में गुस्से में पिता ने 14 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी और पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आरोपी सुलेमान को क्राइम ब्रांच ने बिहार से गिरफ्तार किया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: क्राइम ब्रांच यूनिट 8 ने बिहार से 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने गुस्से में आकर अपनी 14 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी और घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह घटना 15 अक्टूबर की सांताक्रुज पूर्व स्थित वकोला क्षेत्र में हुई थी। यूनिट 8 के इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत सालुके के नेतृत्व में पुलिस दल ने आरोपी सुलेमान रज्जाक कुजरा को गिरफ्तार किया।

वह सांताक्रूज (पूर्व) के कालिना स्थित शिवनगर चाल, ओल्ड सीएसटी रोड का निवासी है। आरोपी 15 अक्टूबर को हुए हमले के बाद से फरार था। बताया गया कि उसने अपनी पत्नी नसीमा (35) और 14 वर्षीय बेटी पर किसी भारी वस्तु से हमला किया था।

मोबाइल फोन बंद कर मुंबई से फरार था सुलेमान

इस हमले में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। वाकोला पुलिस ने 16 अक्टूबर को इस मामले में वीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत हत्या और हमले का मामला दर्ज किया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक संयुक्त टीम बनाकर नामानांतर जांच शुरू की अधिकारियों के अनुसार हमले के तुरंत बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था और शहर से फरार हो गया था, जिससे उसकी लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो गया। लबी तकनीकी जांच और जमीनी निगरानी के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को बिहार में उसके पैतृका गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

Cyclone Arnab: 53 ट्रेने रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं