“टन-टन टोल के बाद नया राग!”, Raj Thackarey पर वकील सदावर्ते का तीखा हमला

Mumbai News: वरिष्ठ वकील गुणरत्न सदावर्ते ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘टन-टन टोल’ और ‘भोंगा’ के बाद अब उन्होंने नया राग छेड़ा है। वे चुनाव आयोग पर झूठा नैरेटिव बना रहे हैं।
वरिष्ठ वकील गुणरत्न सदावर्ते ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘टन-टन टोल’ और ‘भोंगा’ के बाद अब उन्होंने नया राग छेड़ा है। वे चुनाव आयोग पर झूठा नैरेटिव बना रहे हैं।
गुणरत्ना सदावर्ते (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai News: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग को चुनौती देने वाले मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर वरिष्ठ वकील गुणरत्न सदावर्ते ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि टोल नाकों की टन-टन और भोंगे के बाद राज ने नया राग अलापा है। राज की पार्टी भेदभाव और प्रांतवाद की हिमायती है।

उनके खिलाफ हम राज्य चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे। गोरेगांव के नेस्को सेंटर में आयोजित पार्टी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

सदावर्ते ने राज पर साधा निशाना

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मतदाता सूची का समाधान नहीं हो जाता निकाय चुनाव नहीं होने दिया जाएगा। इस पर सदावतें ने राज पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव का सामना करने से पहले ही ये लोग बोल रहे हैं।

  • वरिष्ठ वकील गुणरत्न सदावर्ते का हमला यानी अखाड़े में उतरने से पहले ही पहलवान धाराशाही हो जाएगा, राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे और उनके साथ वाली पार्टियां जानती हैं कि आने वाला समय उनके लिए मुश्किल है।
  • इससे पहले राज का टन टन टोल और फिर भीगा ही चुका है, अब हवाई फायर कर रहे हैं।
  • सदावर्त ने कहा कि विपक्ष पीएम नरेंद्र मोदी, डीसीएम एकनाथ शिंदे और अजीत पवार के खिलाफ बोल रहा है।
  • उनके खिलाफ नैरेटिव सेट करने का काम किया जा रहा है। महायुति सरकार सही काम कर रही है
  • किसानों की मदद पहुंचाई है, लेकिन ये लोग गंदा खेल खेल रहे हैं। उद्धव और राज पहले इस बात का जवाब दें कि जब तेलंगाना और कुछ अन्य राज्यों में कांग्रेस सत्ता में आई, तो क्या चुनाव आयोग उसके साथ था?
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com