नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

चिंचपोकली स्टेशन पर नकली रेलवे कर्मचारी पकड़ा गया, टिकट चेकिंग के दौरान खुला राज

Fake Railway ID Card Case: मुंबई के चिंचपोकली रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच के दौरान एक युवक फर्जी रेलवे कर्मचारी बनकर घूमता मिला। संदिग्ध आईडी कार्ड दिखाने पर अधिकारियों ने जांच की।

अपूर्वा नायक

Fake Railway Employee Caught At Chinchpokli Station: मुंबई के चिंचपोकली रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच के दौरान एक युवक को खुद को रेलवे कर्मचारी बताकर नकली पहचान पत्र दिखाने के आरोप में पकड़ा गया है।

रेलवे अधिकारियों को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर दादर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया।रेलवे अधिकारियों के अनुसार सीनियर टिकट इंस्पेक्टर प्रमोद रामानंद यादव सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चिंचपोकली स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात थे।

उनके साथ चीफ टिकट एग्जामिनर निलेश पेडनेकर भी टिकट चेकिंग स्क्वॉड का हिस्सा थे। दोपहर करीब 3:45 बजे दोनों अधिकारी स्टेशन परिसर में यात्रियों के टिकट की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को रोककर उसका टिकट या ट्रैवल पास दिखाने को कहा।

संदिग्ध आईडी कार्ड दिखाकर किया दावा

पूछताछ के दौरान युवक ने खुद को रेलवे कर्मचारी बताया और अपनी पहचान के तौर पर एक आईडी कार्ड दिखाया। उस कार्ड पर अशोक चिन्ह, भारतीय रेलवे का लाल लोगो और ‘एम्प्लॉयी ट्रेनिंग आईडी कार्ड’ लिखा हुआ था। हालांकि कार्ड का डिज़ाइन और उसकी बनावट देखकर अधिकारियों को शक हुआ। उन्हें लगा कि आईडी कार्ड असली नहीं है और युवक कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों से कराया गया सत्यापन

शक होने पर टिकट इंस्पेक्टर प्रमोद यादव ने उस आईडी कार्ड की तस्वीर खींचकर सत्यापन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दी। जांच के दौरान प्राथमिक रूप से पता चला कि कार्ड संदिग्ध है और युवक रेलवे का कर्मचारी नहीं है। इसके बाद अधिकारियों ने युवक को मौके पर ही रोक लिया और पूरी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल तथा दादर रेलवे पुलिस को दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

रेलवे अधिकारियों ने युवक को दादर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने फर्जी पहचान पत्र कहां से बनवाया और वह रेलवे कर्मचारी बनकर किस उद्देश्य से स्टेशन परिसर में घूम रहा था। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब