प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
मुंबई

मुंबई में पकड़ा गया फर्जी ‘परमाणु वैज्ञानिक’, BARC की नकली आईडी से कर रहा था धोखाधड़ी

Mumbai News: मुंबई में फर्जी भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र का वैज्ञानिक बनकर जालसाजी करने वाला 60 वर्षीय अख्तर अहमद गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने नकली आईडी, प्रमाणपत्र बरामद किए।

आकाश मसने

Fake Scientist Arrested In Mumbai: मुंबई पुलिस की अपराध खुफिया इकाई (CIU) ने एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए 60 वर्षीय अख्तर हुसैन कुतुबुद्दीन अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) का वरिष्ठ वैज्ञानिक बताकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि अहमद के पास से एक फर्जी पहचान पत्र बरामद हुआ है, जो असली BARC आईडी से काफी हद तक मिलता-जुलता था।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने BARC के नाम पर कई जाली दस्तावेज और प्रमाणपत्र तैयार किए थे। इन नकली कागजातों का इस्तेमाल कर उसने निजी ऑपरेटरों के साथ वित्तीय लेनदेन किए। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लंबे समय से खुद को वैज्ञानिक बताकर प्रभावशाली लोगों और संस्थाओं को गुमराह करता रहा है।

केंद्रीय एजेंसियां जांच में शामिल

मुंबई पुलिस ने अहमद को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई केंद्रीय जांच एजेंसियां भी जांच में शामिल हो गई हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की टीमें मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय में मौजूद हैं और अहमद से लगातार पूछताछ कर रही हैं।

इस बीच, केंद्रीय एजेंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि क्या अहमद ने किसी विदेशी व्यक्ति या संगठन को देश से जुड़ी संवेदनशील जानकारी बेची थी। पुलिस अब उसकी विदेश यात्राओं और उनसे जुड़े लोगों की गहन जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के संपर्क और आर्थिक लेनदेन की कड़ियां खंगाली जा रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज