मुंबई लोकल ट्रेन (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई लोकल को मिलेगी रफ्तार, WR और CR के 54 स्टेशन पर होगा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेनों के लिए भारतीय रेलवे ने एक अहम कदम उठाया है। इंडियन रेलवे ने WR और CR के 54 स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लागू करने का फैसला लिया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई की लोकल ट्रेनों के संचालन को सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। पश्चिम रेलवे (मुंबई सेंट्रल डिवीजन) और मध्य रेलवे (मुंबई डिवीजन) के कुल 54 स्टेशनों पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) सिस्टम स्थापित कर दिया गया है।

इस तकनीक से न केवल ट्रेन संचालन तेज और भरोसेमंद होगा बल्कि मानवीय त्रुटियों में भी बड़ी कमी आएगी। रेलवे के मुताबिक, पश्चिम रेलवे में 22 स्टेशन और मध्य रेलवे में 32 स्टेशन इस तकनीक से लैस हैं।चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 3 से 5 और स्टेशनों को इसमें शामिल करने की योजना है।

2012 में हुई थी पहल

ईआई सिस्टम को रेलवे ने वर्ष 2012 में सिग्नलिंग को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से लाया था। इससे पहले रेलवे मैकेनिकल और रिले बेस्ड सिस्टम पर निर्भर था।नया सिस्टम जटिल ट्रैक लेआउट में भी सुचारू समन्वय सुनिश्चित करता है।

मानवीय गलती और देरी में कमी

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कई स्टेशनों पर डुअल वीडियो डिस्प्ले यूनिट (VDU) लगाए गए हैं, जो ट्रैक की स्थिति और ट्रेनों की वास्तविक समय की जानकारी देते हैं।हाल ही में वाशी और थानसिट स्टेशनों पर नई तकनीक के सिस्टम लगाए गए हैं।अधिकारियों के अनुसार, इससे ट्रेन की समयबद्धता, यात्री सुरक्षा और संचालन की पारदर्शिता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

पश्चिम रेलवे (22 स्टेशन)

लोअर परेल, प्रभादेवी, माहिम, सांताक्रूज, विलेपार्ले, अंधेरी, जोगेश्वरी, मलाड, कांदिवली, वैतरणा, सफाले, दहानू रोड, अंबरगांव, करमवेली, वापी, अतुल, वेदवा, मरोली, भेस्तन, उधना, सूरत, नियोल।

मध्य रेलवे (32 स्टेशन)

सीएसएमटी, वाशी, पनवेल, उरण, नेरल, जुई नगर, - मानखुर्द, चुनाभट्टी, शिवडी, लोनावला, डॉकयार्ड - रोड, रे रोड, टिटवाला, मंकी हिल, खंडाला, खार - कोपर, किले, रोहन, नागोठने, जीते, कासु, पेन, - वाशिंद, ठाकुरवाड़ी, आप्टे, सोमटे, जेएनपीटी यार्ड, - ट्रॉम्बे यार्ड, टिटोली यार्ड, रंजनपाडा, नावाशेवा, थानसिट।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान