एकनाथ शिंदे (सोर्स: IANS)
मुंबई

संसद सत्र से पहले महाराष्ट्र में हलचल तेज, शिवसेना ने भी जारी की व्हिप; शिंदे ने सांसदों को मुंबई बुलाया

Shivsena MP Meeting Mumbai: संसद के विशेष सत्र से पहले एकनाथ शिंदे ने 28 नवंबर को मुंबई में शिवसेना के सभी सांसदों की बैठक बुलाई। सांसदों को व्हिप जारी कर 29 नवंबर तक दिल्ली पहुंचने का निर्देश दिया।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • 28 नवंबर को मुंबई में शिवसेना के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों की बैठक।

  • उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे बैठक की अध्यक्षता।

  • मुख्य सचेतक श्रीरंग बारणे ने लोकसभा सांसदों को जारी किया निर्देश।

  • 29 नवंबर की रात तक सभी सांसदों को दिल्ली पहुंचने का आदेश।

  • संसद के विशेष सत्र में पार्टी की भूमिका और रणनीति पर होगी चर्चा।

Shiv Sena Whip For Parliament Special Session: संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को मुंबई में बैठक के लिए बुलाया है।

28 नवंबर को होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता खुद उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे करेंगे। इसमें संसद के विशेष सत्र के दौरान पार्टी की भूमिका, संभावित विधायी कामकाज और सदन में अपनाई जाने वाली रणनीति पर चर्चा होगी। खास बात यह है कि बैठक से ठीक पहले शिवसेना ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए अनिवार्य उपस्थिति का निर्देश भी जारी कर दिया है।

29 नवंबर तक दिल्ली पहुंचने का फरमान

शिवसेना संसदीय दल की ओर से 27 नवंबर को जारी पत्र में पार्टी के मुख्य सचेतक श्रीरंग अप्पा बारणे ने सभी लोकसभा सांसदों को 29 नवंबर की रात तक नई दिल्ली पहुंचने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने 30 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया है। ऐसे में पार्टी के सभी सांसदों के लिए सदन की कार्यवाही में अनिवार्य रूप से भाग लेना जरूरी है। सांसदों से इस निर्देश को अत्यंत आवश्यक समझते हुए अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मुंबई में बनेगी दिल्ली की रणनीति

28 नवंबर की बैठक को संसद का विशेष सत्र से पहले शिवसेना की संसदीय तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के साथ एकनाथ शिंदे चर्चा करेंगे। संसद में किन मुद्दों को प्राथमिकता देनी है, सरकार के प्रस्तावों पर पार्टी का क्या रुख रहेगा और सदन में सांसदों की भूमिका क्या होगी, इन विषयों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। मुंबई में बैठक के बाद सांसद दिल्ली रवाना होंगे।

परिसीमन और महिला आरक्षण पर नजर

संसद के विशेष सत्र को लेकर राजनीतिक चर्चाओं में परिसीमन और महिला आरक्षण का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आ रहा है। विपक्षी दल इन विषयों पर सरकार से स्पष्टता मांग रहे हैं। ऐसे में शिवसेना की बैठक में इन मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक किसी संभावित विधेयक को लेकर अपना आधिकारिक रुख सार्वजनिक नहीं किया है।

सांसदों की गैरहाजिरी रोकने की तैयारी

शिवसेना की ओर से जारी निर्देश यह भी स्पष्ट करता है कि पार्टी विशेष सत्र के दौरान अपने सांसदों की उपस्थिति को लेकर कोई ढिलाई नहीं चाहती। संविधान संशोधन जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा या मतदान की स्थिति में प्रत्येक सांसद की मौजूदगी अहम हो सकती है। इसलिए पहले मुंबई में सभी सांसदों के साथ रणनीतिक चर्चा और फिर 29 नवंबर की रात तक दिल्ली पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

अब निगाहें 28 नवंबर को होने वाली एकनाथ शिंदे की बैठक पर रहेंगी। इस बैठक से यह स्पष्ट हो सकता है कि विशेष सत्र में शिवसेना किन मुद्दों को लेकर सरकार का समर्थन करेगी और किन विषयों पर अपनी अलग राय रखेगी।

पापा, मुझे नहीं पता कैसे गिरा..., कोटा में चौथी मंजिल से गिरा NEET छात्र, इलाज के दौरान हुई मौत

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल को कैबिनेट की मंजूरी, 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र; क्या है नंबर गेम?

ममता की याचिका पर बंगाल में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्पीकर को दिया 10 दिन का समय

INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले, डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष में रार!

कैबिनेट बैठक के बाद परिसीमन संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी, 50 फीसदी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूर