महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Bihar Election Result: एकनाथ शिंदे ने बताया NDA की ऐतिहासिक जीत का राज, बोले- लालू के जंगलराज...

Eknath Shinde: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत का श्रेय 'लाड़ली बहनों' को दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास को चुना और लालू प्रसाद यादव के 'जंगलराज' को नकार दिया।

आकाश मसने

Eknath Shinde On Bihar Election Results: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने इस जीत का श्रेय महिला मतदाताओं को दिया और कहा कि यह परिणाम बिल्कुल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की जीत जैसा है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बिहार के चुनावी रुझानों को देखने के बाद महिला मतदाताओं का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है और इसका श्रेय हमारी लाड़ली बहनों को जाता है। शिंदे के अनुसार, महिला मतदाताओं ने भारी तादाद में एनडीए के विकास कार्यों को लेकर वोट किया है।

डिप्टी सीएम ने जोर देकर कहा कि वे लाड़ली बहनों को बधाई देते हैं, जिन्होंने विकास को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार में विकास का युग जारी रहेगा। यह जीत स्पष्ट करती है कि बिहार की जनता को विकास पसंद है।

लालू के जंगलराज को जनता ने नकारा

एकनाथ शिंदे ने बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि बिहार की जागरूक मतदाता ने जंगलराज को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत विकास की हुई है।

लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे ने बताया कि उनके समय में लोग शाम 6 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकल सकते थे और व्यापारी अपनी दुकानें जल्दी बंद कर देते थे।

शिंदे ने बताया कि जब वे प्रचार के लिए वहां गए थे, तो लोगों ने उन्हें बताया कि रात को निकलना तो दूर की बात है, वे शाम को भी नहीं निकल सकते थे। शिंदे ने आरोप लगाया कि उस समय बिहार में सरेआम लूट होती थी, बलात्कार होता था और बिहार डर के साए में जी रहा था।

नीतीश कुमार लाए विकास की पटरी पर सुरक्षा

शिंदे ने कहा कि जब नीतीश कुमार को बिहार संभालने का मौका मिला, तो उन्होंने अपने 20 साल के शासन में बिहार को विकास की पटरी पर लाए। आज बिहार में महिलाएं बिना डरे रोजगार कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सभी को सुरक्षा प्रदान की है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि यह जीत पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी की जीत है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सहयोग से नीतीश कुमार ने बिहार में विकास को आगे बढ़ाया है।

शिंदे ने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम नीतीश कुमार का अभिनंदन करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। उन्होंने यह भी कहा कि अमित शाह की चाणक्य नीति काम आई है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में जिस प्रकार जीत मिली, वही जीत बिहार में देखने को मिली है। उन्होंने दोहराया कि लोग विकास राज चाहते हैं, जंगलराज नहीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बहुत अच्छा काम किया है और पीएम मोदी के सहयोग से आगे पांच साल बिहार में बहुत अच्छा काम होगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला