एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

AIMIM की नगरसेविका को एकनाथ शिंदे ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले-मुंब्रा ठाणे का हिस्सा है, ठाणे हमेशा भगवा रहेगा

Eknath Shinde ने कहा कि शिवसेना-भाजपा महायुति पूरी तरह मजबूत है और मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली सहित अधिकांश महानगरपालिकाओं में महायुति का ही महापौर बनेगा।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: बालासाहेब ठाकरे की जन्मशताब्दी पर शिवसेना की ओर से राज्यभर में जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी। यह घोषणा उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की।

उन्होंने मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि बालासाहेब आरोग्य आपके द्वार अभियान के तहत घर-घर स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

मुंबई से शुरुआत कर इसे पूरे महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा। मनपा अस्पतालों में जीरो प्रिर्सक्रिप्शन और कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। राज्य में गड-किला स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें किलों को प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा।

इसमें भाग लेने वाली संस्थाओं को 1 लाख रुपये का मानधन दिया जाएगा। महिला बचत समूहों, सड़क सुरक्षा और अन्य योजनाओं के लिए अलग-अलग 100-100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उबाठा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंबई को 25 वर्षों तक गड्डों, प्रदूषण और भ्रष्टाचार में झोंकने के कारण ही उबाठा की मनपा चुनाव में हार हुई।

मुंब्रा एक छोटा सा ठाणे जिले का हिस्सा है

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि शिवसेना-भाजपा महायुति मजबूत है और मुंबई, ठाणे, कल्याण डोंबिवली व उल्हासनगर में महायुति का ही महापौर बनेगा, कल्याण-डोंबिवली में मनसे के समर्थन घर शिंदे ने कहा कि यह समर्थन शहर के विकास के लिए दिया गया है।

शिवसेना-भाजपा महायुति ने मिलकर चुनाव लड़ा है और मिलकर ही सता स्थापित की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अधिकाश महानगरपालिकाओं में महायुति का ही महापौर बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि शिवसेना-भाजपा की विचारधारा बालासाहेब ठाकरे से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी, आडवाणी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक चली आ रही है।

2019 में जनमत के खिलाफ जाकर सरकार बनाने वालों को जनता ने अब जवाब दे दिया है। मुंब्रा की नवनिर्वाचित नगरसेविका ने जिस तरह से मुम्बा को हरा रंग करने का बयान देकर माहौल खराब करने का प्रयत्न किया है इस पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों पर अपनी प्रतिकियों रखते हुए कहा कि ठाणे भगचा है और स्वर्गीय आनंद दिघे का गढ़ है और मुंब्रा एक छोटा सा और ठाणे का हिस्सा है ऐसे में कोई उसे हस कैसे कर सकता है वो भगवा ही रहेगा, ऐसे ब्यान देना ठीक नहीं है।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?