अमित शाह, सुवेंदु अधिकारी व एकनाथ शिंदे (सोर्स: डिजाइन फोटो) 
मुंबई

बंगाल में अब होगा असली विकास! कोलकाता पहुंचे एकनाथ शिंदे ने डबल इंजन सरकार पर जताया भरोसा

West Bengal Elections: कलकत्ता पहुंचे एकनाथ शिंदे ने बंगाल में भाजपा की जीत और विकास पर भरोसा जताया। उन्होंने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनने की अग्रिम बधाई दी और अमित शाह की रणनीति की सराहना की।

गोरक्ष पोफली

Eknath Shinde Statement: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कोलकाता पहुंच कर पश्चिम बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने विकास के लिए अपना जनादेश दिया है और अब यहाँ डबल इंजन की सरकार तेजी से काम करेगी।

डर का माहौल खत्म, जनता ने निडर होकर दिया वोट

एकनाथ शिंदे ने बंगाल चुनाव में कानून-व्यवस्था के सुधार का श्रेय केंद्रीय गृह मंत्री को देते हुए कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस क्षेत्र पर बारीकी से ध्यान दिया। उन्होंने चुनाव के दौरान होने वाली धांधली और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को पूरी तरह से रोक दिया, जिससे लोगों ने बिना किसी डर के मतदान किया।

विकास और रोजगार पर जोर

शिंदे ने बंगाल के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर पेश करते हुए कहा कि अब यहाँ विकास की लहर आएगी। उन्होंने जोर देकर कहा, केंद्र और राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार होने से विकास कार्यों में तेजी आएगी, नई सरकार के आने से बंगाल के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य में सुरक्षा और कानून का शासन और अधिक सुदृढ़ होगा।

सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई

मीडिया से बातचीत के दौरान एकनाथ शिंदे ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा, मैं सुवेंदु अधिकारी को बधाई देता हूँ, जो कल मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उनके इस बयान ने बंगाल की सत्ता में होने वाले बदलाव की पुष्टि कर दी है।

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को 'मोदी सरकार की कठपुतली' कहा; इस्तीफे की मांग की

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान