एकनाथ शिंदे और राहुल गांधी (सोर्स: एआई फोटाे)
मुंबई

तुरंत माफी मांगें... राहुल गांधी पर भड़के एकनाथ शिंदे, बोले- अफवाहों के सहारे टिकी है INDI गठबंधन की राजनीति

Eknath Shinde On Rahul Gandhi: चुनाव आयोग के संयुक्त बयान के बाद शिंदे ने राहुल गांधी और INDI गठबंधन पर निशाना साधते हुए तुरंत माफी की मांग की और कहा कि इनकी राजनीति सिर्फ झूठ व अफवाहों पर टिकी है।

गोरक्ष पोफली

Eknath Shinde Demands Apology From Rahul Gandhi: शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्षी INDI गठबंधन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त और चुनाव आयोग से जुड़ी फर्जी खबरों के खारिज होने तथा तीनों चुनाव आयुक्तों का संयुक्त बयान सामने आने के बाद एकनाथ शिंदे ने विपक्ष के रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की है।

शिंदे ने स्पष्ट रूप से कहा कि चुनाव आयोग में आंतरिक मतभेद होने की फर्जी खबरों को हवा देकर जिस तरह 'इंडि' गठबंधन के नेता छाती पीट रहे थे और जश्न मना रहे थे, आयोग के तीनों चुनाव आयुक्तों के 'संयुक्त बयान' ने उनके झूठे गुब्बारे की पूरी हवा निकाल दी है।

झूठ, अफवाहों और फेक नैरेटिव पर टिकी है राजनीति

एकनाथ शिंदे ने इंडि गठबंधन की कार्यशैली पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि इस गठबंधन की पूरी राजनीति सिर्फ और सिर्फ झूठ, अफवाहों और फेक नैरेटिव के सहारे ही चल सकती है, यह बात एक बार फिर पूरी तरह साबित हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं को लगातार बदनाम करना, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर निराधार सवाल उठाना और आम जनता में भ्रम फैलाना ही इस नकारात्मक गठबंधन का मूल स्वभाव बन चुका है।

एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाया कि इसी फर्जी मुद्दे का सहारा लेकर विरोधी पक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडि गठबंधन के नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी कीचड़ उछालने का असफल प्रयास किया है।

राहुल गांधी और इंडि गठबंधन मांगें तुरंत माफी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुरजोर मांग की है कि देश के लोकप्रिय नेताओं को बदनाम करने और उन पर झूठे आरोप लगाने के लिए राहुल गांधी और 'इंडि' गठबंधन को देश की जनता से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

शिंदे ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी स्वायत्त व संवैधानिक संस्था की साख पर सवाल उठाने और देश को गुमराह करने की साजिश का पर्दाफाश हो चुका है, इसलिए विपक्षी नेताओं को बिना शर्त देश से माफी मांगनी चाहिए।

140 करोड़ जनता चट्टान की तरह मोदी-शाह के साथ खड़ी है

संवैधानिक निकायों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर प्रहार करने वाले विपक्षी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश की जागरूक जनता इनके इस घिनौने खेल को बहुत अच्छी तरह समझ चुकी है और सही समय आने पर इन्हें फिर से इनकी सही जगह दिखाएगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि 'इंडि' गठबंधन के झूठे और मनगढ़ंत आरोपों से NDA के शीर्ष नेतृत्व की छवि पर रत्ती भर भी असर नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि देश की 140 करोड़ जनता मोदी जी और अमित भाई के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें