एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

एकनाथ शिंदे @62: फडणवीस से योगी आदित्यनाथ तक; जन्मदिन पर NDA के दिग्गज साथ, नेताओं ने की लंबी उम्र की कामना

Eknath Shinde Birthday: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जन्मदिन पर बधाई का तांता। अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस, नितिन गडकरी और योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं। सिद्धिविनायक मंदिर में हुई महाआरती।

प्रिया जैस

Birthday Wishes Deputy CM: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश के विकास और जनकल्याण की दिशा में आप निरंतर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। गणपति बाप्पा आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।"

नितिन गडकरी ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "मैं भगवान से आपके स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना करता हूं।"

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "एक सरल स्वभाव के व्यक्ति जो अपनी विचारधारा के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाने में लगातार सफलता की कामना करता हूं।"

देवेंद्र फडणवीस-योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पोस्ट में लिखा, "महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सिद्धि विनायक जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और सुयशपूर्ण जीवन की कामना है।"

बेटे श्रीकांत शिंदे ने किया विश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "आप अपने राज्य और वहां के नागरिकों की भलाई के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें और सदैव स्वस्थ व खुशहाल रहें, मेरी ऐसी मंगलकामना है।"

शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने भी उपमुख्यमंत्री और अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी। इससे पहले, शिवसेना महिला विंग ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हुए श्री सिद्धिविनायक मंदिर में महा आरती की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार