दिवाली से पहले खुशखबरी! ST कर्मचारियों को मिलेगा ₹6000 बोनस, DCM शिंदे ने किया ऐलान 
मुंबई

दिवाली से पहले खुशखबरी! ST कर्मचारियों को मिलेगा ₹6000 बोनस, DCM शिंदे ने किया ऐलान

ST Corporation News: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ST कर्मचारियों को दिवाली पर ₹6000 बोनस, ₹12,500 अग्रिम व वेतन वृद्धि का बकाया देने की घोषणा की। सरकार ने ₹51 करोड़ का अनुदान मंजूर किया।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एसटी के लगभग 85,000 कर्मचारियों और अधिकारियों को दिवाली उपहार के रूप में 6,000 रुपये देने के साथ-साथ निगम को वेतन के साथ वेतन अंतर की राशि देने और पात्र कर्मचारियों को दिवाली अग्रिम के रूप में 12,500 रुपये दिए जाने के निर्णय की घोषणा की है। सोमवार को एसटी कर्मचारी संगठनों और कार्य समिति की सह्याद्री गेस्ट हाउस में हुई बैठक में निर्णय लिया गया।

बैठक में परिवहन मंत्री और एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक, उपमुख्यमंत्री के प्रधान सचिव नवीन सोना, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओमप्रकाश गुप्ता, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय सेठी, एसटी महामंडल के प्रबंध निदेशक डॉ. माधव कुसेकर, संयुक्त सचिव राजेंद्र होलकर सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

एसटी कर्मचारियों के लिए 51 करोड़ अनुदान

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि भारी बारिश के कारण राज्य में कठिन परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। सरकार किसानों के साथ-साथ एसटी कर्मचारियों के साथ भी है। कर्मचारियों और अधिकारियों को दिवाली उपहार के रूप में 6 हजार रुपये देने के लिए सरकार ने लगभग 51 करोड़ रुपये का अनुदान देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि एसटी महामंडल के डिपो का विकास सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर किया जाएगा। एसटी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है। इसलिए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की देखरेख में एसटी महामंडल की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं।

सरकार से 54 करोड़ की मांग

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि 2020-24 के बीच वेतन वृद्धि का अंतर कर्मचारियों को हर महीने उनके वेतन के साथ दिया जाएगा और इसके लिए सरकार ने 65 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके साथ ही त्यौहार भत्ते का अग्रिम भुगतान के पात्र कर्मचारियों को भी पहले की तरह 12,500 रुपये दिए जाएंगे, जिसके लिए एसटी महामंडल ने सरकार से 54 करोड़ रुपये की मांग की है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह