लोढ़ा डेवलपर्स (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: लोढ़ा डेवलपर्स केस में 14 ठिकानों पर ईडी की रेड, भारी वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा

Mumbai News: ईडी ने लोढ़ा डेवलपर्स धन शोधन जांच में मुंबई के 14 ठिकानों पर छापे मारकर 59 करोड़ रुपये की चल संपत्ति, दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए। जांच में बड़े वित्तीय घोटाले के संकेत मिले हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड के पूर्व निदेशक राजेंद्र नरपतमल लोढ़ा और अन्य के खिलाफ कथित धन शोधन जांच में नकदी, बैंक बैलेंस और सावधि जमा सहित लगभग 59 करोड़ रुपये की चल संपत्ति जब्त कर ली है।

इसके साथ ही, कई करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों के विवरण, आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और विवरण भी जब्त कर लिया है। ईडी ने चल रही जांच के तहत मुंबई में 14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था।

जांच लोढ़ा और अन्य के खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। जिसमें कथित धोखाधड़ी, आधिकारिक पद का दुरुपयोग, संपत्ति की अनधिकृत विक्री और झूठे दस्तावेज तैयार करने के आरोप थे।

जिससे सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी की 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। जांच से पता चला कि लोढ़ा कथित तौर पर निदेशक मंडल की मंजूरी के चिना, कंपनी के स्व्वामित्व वाली अचल संपत्तियों को कम कीमत पर।

14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था ईडी ने

  • प्रॉक्सी संस्थाओं और सहयोगियों की अनधिकृत स्व्प से बेचवार, हस्तांतरित करके कंपनी के छन और परिस्थतियों को इधर-उधर करने में शामिल था। उन पर कथित तौर पर बढ़ी हुई कीमतों पर जमीन खरीदने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) तैयार करने, विक्रेताओं के माधाम से अतिरिक्त राशि को नकदी के रूप में निकालने और इस तरह कंपनी के धन का कथित रूप से दुरुपयोग करने का भी आरोप था।
  • ईडी ने आगे कहा कि लीदा ने संबंधित व्यक्तियों सहयोगियों और सरथाओं के साथ मिलकर इन धोखाधड़ी गतिविधियों के माध्यम से कवित रूप से संपत्ति अर्जित की, जिससे लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड को गलत तरीके से काफी नुकसान हुआ है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह