ईडी सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

CSR Fraud Network: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित फर्जी CSR दान नेटवर्क और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर, गुजरात और पश्चिम बंगाल के 8 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।

आकाश मसने

ED Raid CSR Fraud Network: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देश भर में बड़े पैमाने पर चल रहे एक कथित फर्जी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) दान नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बुधवार को एक साथ कई राज्यों में छापेमारी की कार्रवाई की। केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली-एनसीआर में कुल 8 ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली। इस पूरी कार्रवाई में महाराष्ट्र का हिस्सा सबसे प्रमुख बताया जा रहा है, जहाँ कई संदिग्ध ठिकानों पर ईडी की टीमों ने सुबह से ही डेरा डाल रखा था।

महाराष्ट्र में की गई कार्रवाई इस जांच का प्रमुख हिस्सा है। तलाशी के दौरान उन परिसरों को निशाना बनाया गया, जिनका संबंध कथित तौर पर न्यासियों और बिचौलियों से है। प्रारंभिक जांच में एक कथित ‘फर्जी सीएसआर नेटवर्क’ के संचालन की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों को आशंका है कि इस कथित धोखाधड़ी में करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया।

न्यासियों और बिचौलियों के ठिकानों पर पड़ा छापा

सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की इस विशेष कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य उन न्यासों और बिचौलियों का भंडाफोड़ करना है, जो इस फर्जी CSR नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ लोगों और ट्रस्टों ने मिलकर एक सुव्यवस्थित धोखाधड़ी का ताना-बाना बुना था, जिसके जरिए करोड़ों रुपये के फर्जी लेन-देन को अंजाम दिया गया। ईडी की इस अचानक कार्रवाई से वित्तीय और कॉरपोरेट क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

कमीशन लेकर CSR फंड लौटाने का गंभीर संदेह

ईडी के अधिकारियों को आशंका है कि कुछ विशेष न्यासों का गठन केवल अनिवार्य कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत मिलने वाले फंड की हेराफेरी के लिए किया गया था। जांच के अनुसार, ये फर्जी ट्रस्ट कंपनियों या दानदाताओं से कानूनी रूप से CSR फंड प्राप्त करते थे और फिर अपना तय कमीशन काटकर बाकी रकम नकद या अन्य माध्यमों से वापस कंपनियों को लौटा देते थे। इस पूरी प्रक्रिया का इस्तेमाल ब्लैक मनी को व्हाइट करने और टैक्स चोरी के लिए किया जा रहा था।

ED ने किन राज्यों में की छापेमारी?

ईडी को संदेह है कि अनिवार्य सीएसआर योगदान की राशि को कमीशन लेकर संबंधित कंपनियों या दानदाताओं को वापस करने के उद्देश्य से कुछ न्यास विशेष रूप से बनाए गए थे। जांच एजेंसी अब इन न्यासों, बिचौलियों और उनसे जुड़े वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार की कार्रवाई के दौरान महाराष्ट्र के अलावा पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली-एनसीआर में भी संबंधित परिसरों की तलाशी ली गई। जांच के दौरान सामने आए दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी