प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
मुंबई

महानगरों में बढ़ रहा आर्थिक खतरा, पांच साल में 30% से ज्यादा बढ़ोतरी, मुंबई टॉप पर

Economic Crime: भारत के शहरों में आर्थिक अपराधों में 2018 से 2023 के बीच 30.9% की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई, हैदराबाद और जयपुर में सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए। ठगी और जालसाजी के केस सबसे आम रहे।

आकाश मसने

Economic Crimes On The Rise In India: भारत के महानगरों में तेजी से बढ़ते आर्थिक अपराध अब एक गंभीर चिंता के रूप मे उभर रहे हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 2018 में 31,501 मामलों की तुलना में 2023 में 30।9% की वृद्धि के साथ 41,220 मामले हो गए हैं। अधिकांशा अपराधों में 1-10 लाख रुपये के बीच का नुकसान शामिल था। हालांकि इस कड़ी मे करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी असामान्य नहीं थी।

2023 में शहरों में अपराध दर प्रति लाख जनसंख्या पर 36.1 रही। लगभग 10 में से 9 मामले ठगी, जालसाजी और धोखाधड़ी से जुड़े हैं। एक दूसरा पहलू यह भी है कि भले हाल के वर्षों में मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन अदालती फैसलों के कारण लंबित मामलों में थोड़ कमी आई है।

2023 में औसतन प्रतिदिन 113 आर्थिक अपराध दर्ज किए गए, जबकि 2018 में यह संख्या 86 थी। आंकड़ों के अनुसार, लगभग हर पांच में से एक आर्थिक अपराध शहरों से रिपोर्ट हुआ। 2023 में शहरी अपराध दर प्रति लाख जनसंख्या पर 36.1 रही।

महानगरों और देश के अपराध के आंकड़े

वर्ष महानगरों में मामले देशभर में कुल मामले
2018 31,501 1,56,268
2019 33,979 1,65,693
2020 26,970 1,45,754
2021 35,185 1,74,013
2022 40,760 1,93,385
2023 41,220 2,04,973

ठगी और जालसाजी के मामले सबसे अधिक

आर्थिक अपराधों की श्रेणी में सर्वाधिक मामले ठगी, जालसाजी और धोखाधड़ी से जुड़े रहे। वर्ष 2018 में जहां ऐसे 27,903 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं 2023 में यह संख्या बढ़कर 36,426 तक पहुंच गई। इसके अलावा विश्वास का आपराधिक उल्लंघन के 4,673 और जालसाजी के 121 मामले दर्ज किए गए।

1 से 10 लाख के नुकसान के मामले ज्यादा

नुकसान की राशि (रुपए में) मामलों की संख्या
1 लाख से भी कम 6,468
1 से 10 लाख 11,583
10 से 50 लाख 4,748
50 लाख से 1 करोड़ 1,531
1 से 10 करोड़ 1,061
10 से 25 करोड़ 275
25 से 50 करोड़ 40
50 से 100 करोड़ 21
100 करोड़ से ऊपर 17

कौन-से शहर सबसे आगे

महानगरों में मुंबई सबसे ऊपर रही, जहां 2018 में 4,803 की तुलना में 2023 में 6,476 आर्थिक अपराध दर्ज किए गए। इसके बाद हैदराबाद (5,728) और जयपुर (5,304) का स्थान रहा।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज