रोहित पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

48 लाख नए वोटर के जोड़-तोड़ पर EC खामोश, रोहित पवार ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- 54,660 लोगों की घुसपैठ

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र में रोहित पवार ने पिछले छह महीनों में 48 लाख नए मतदाताओं का जुड़ना चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए है। साथ ही चुनाव आयोग पर आरोप लगाए है।

प्रिया जैस

Rohit Pawar on Election Commission: एनसीपी के शरद गुट के नेता और विधायक रोहित पवार ने आगामी चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों में 48 लाख नए मतदाताओं का जुड़ना चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है।

मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए रोहित पवार ने चुनाव आयोग से दोबारा मतदाताओं की पारदर्शी सूची जल्दी जारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ मतदाता सूची के बिना स्वच्छ चुनाव नहीं हो सकते। लोकसभा चुनाव में हार के बाद आयोग की मशीनरी जागृत हुई, लेकिन फिर भी आयोग ने घोटाला किया।

रोहित ने लगाया आरोप

रोहित ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि आयोग ने पारदर्शी मतदाता सूची समय पर जारी नहीं की, तो यह चुनाव प्रक्रिया पर जनता का विश्वास पूरी तरह से टूट जाएगा। रोहित ने आरोप लगाया कि राज्य निर्वाचन आयोग के पास दुबारा मतदाताओं के बारे में सारी जानकारी होने के बावजूद वे कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

54,660 लोगों की घुसपैठ का आरोप

उन्होंने कहा कि इन दुबार मतदाताओं में केवल मुस्लिम ही नहीं, बल्कि हिंदू और उत्तर भारतीय मतदाता भी शामिल हैं। हमनें जब यह सूची तैयार की, तो किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया गया। पवार ने राज्य निर्वाचन आयोग से सवाल किया कि अगर आयोग के पास यह जानकारी है कि कुछ नाम डबल हैं, तो फिर उन्हें सार्वजनिक क्यों नहीं किया जाता?

इसके साथ ही, रोहित ने बीजेपी नेता आशिष शेलार का नाम लेते हुए कहा कि शेलार विभीषण होने के बावजूद सच का पक्ष रख रहे हैं। पवार ने बताया कि शेलार ने कर्जत-जामखेड विधानसभा क्षेत्र में 14,000 दुबार मतदाताओं के बारे में प्रमाण पेश किए हैं। इसके अलावा, शिरुर विधानसभा क्षेत्र में 1,133 दुबार मतदाता और 1,578 मिसिंग नोटिस के बारे में भी उन्होंने दावा किया। पवार ने यह भी आरोप लगाया कि चिंचवड विधानसभा क्षेत्र में 54,660 लोगों की घुसपैठ हुई है और ये लोग दूसरे निर्वाचन क्षेत्रों से लाए गए थे।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन