डीवाय पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

ICC Women's World Cup Final: नवी मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ट्रैफिक को लेकर जारी की गाइडलाइन

Navi Mumbai के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल के लिए व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारी है। 40,000 दर्शकों के लिए 1,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

आकाश मसने

Navi Mumbai Traffic Advisory: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। इसे लेकर नवी मुंबई पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियां की हैं। पुलिस प्रशासन ने मैच के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए भारी संख्या में बल तैनात किया है।

स्टेडियम और आस-पास के क्षेत्र में लगभग 1,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इन सुरक्षाकर्मियों में 1 डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, 3 असिस्टेंट कमिश्नर, 90 से अधिक अधिकारी और 450 से ज्यादा कांस्टेबल शामिल हैं। ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए भी अतिरिक्त पुलिसकर्मियों और वार्डन की ड्यूटी लगाई गई है।

पुलिस ने दर्शकों की बड़ी भीड़ और हजारों वाहनों की आवाजाही के कारण होने वाले जाम से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। इसके तहत, स्टेडियम के आस-पास की कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है।

BEST और NMMT बसों का इस्तेमाल करने की अपील

नवी मुंबई पुलिस ने दर्शकों से विशेष अनुरोध किया है कि वे ट्रैफिक जाम से बचने के लिए BEST और NMMT बसों जैसे सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। साथ ही, नागरिकों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे समय से पहले यात्रा शुरू करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था

भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए प्रशासन ने कई स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था भी की है। इन वैकल्पिक पार्किंग स्थलों में टैंगेल ग्राउंड्स, भीमाशंकर ग्राउंड, एनएमएमसी स्टैक पार्किंग, यशवंतराव चव्हाण ग्राउंड, रामलीला ग्राउंड, आचार्य श्री तुलसी उद्यान, और बेलापुर का सुनील गावस्कर ग्राउंड शामिल हैं।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। मौके पर चार टोइंग वैन, दो टू-वीलर टोइंग वैन और एक हाइड्रा क्रेन भी तैनात की गई है, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा और ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें और धैर्य बनाए रखें, ताकि मैच के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना