Mumbai Drug Free Ganeshotsav: इस साल मुंबई में ड्रग्स फ्री मुंबई थीम पर गणेशोत्सव मनाने पर जोर दिया गया है। गणेश मंडलों को अपने पंडालों की सजावट और झांकियों को इस थीम के अनुरूप तैयार करने का सुझाव दिया गया है। साथ गणेश भक्तों की सुरक्षा के लिए चौकचौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
मूर्तियों के विसर्जन के लिए बड़े कृत्रिम तालाब और समुद्री तटों पर लाइफगार्ड की संख्या बढ़ाई जाएगी। गिरगांव चौपाटी पर रेत में वाहन न धंसे इसके लिए 1,194 फ्लैट्स लगाए जाएंगे। चौपाटी परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी।
प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए गिरगाव चौपाटी पर 13 कृत्रिम तालाबों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा भीड़ और सुरक्षा पर नजर रखने के लिए पुलिस के लिए वॉच टावर की व्यवस्था की जाएगी।
गणेश मंडलों को समुद्र में ज्वार-भाटा की जानकारी साझा करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा गिरगांव के नाना चौक स्थित मनपा के डी विभाग कार्यालय के सभागृह में मंगलवार को मलबार हिल विधानसभा क्षेत्र के गणेशोत्सव मंडलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई थी।
मंगलवार को मलबार हिल विधानसभा क्षेत्र के गणेशोत्सव मंडलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। गिरगांव के नाना चौक स्थित मुंबई मनपा के डी विभाग कार्यालय के सभागृह में हुई बैठक में 70 से अधिक गणेश मंडलों के प्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
लोढ़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और विसर्जन प्रक्रिया सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से पूरी कराई जाए।