Navi Mumbai por (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

नवी मुंबई पोर्ट पर डीआरआई का छापा, 9.25 करोड़ रुपये के प्रतिबंधित वॉकी-टॉकी जब्त

Navi Mumbai Port: नवी मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर डीआरआई ने छापा मारकर 9.25 करोड़ रुपये के प्रतिबंधित वॉकी-टॉकी और सेकंड-हैंड HDD जब्त किएया।

सूर्यप्रकाश मिश्र

DRI Raid Nhava Sheva Port: नवी मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने छापा मारकर भारत में प्रतिबंधित वॉकी-टॉकी सेट और सेकंड-हैंड हार्ड डिस्क ड्राइव (HDD) जब्त किए हैं। जब्त किए गए इन चीनी सामानों की कुल कीमत लगभग 9.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार डीआरआई को खुफिया सूचना मिली थी कि मुंबई की दो फर्मों से जुड़े एक व्यापारी पिता-पुत्र अवैध रूप से वॉकी-टॉकी और सेकंड-हैंड हार्ड डिस्क का आयात कर रहे हैं। इसके बाद डीआरआई अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2.5 करोड़ रुपये के वॉकी-टॉकी और 6.75 करोड़ रुपये मूल्य के सेकंड-हैंड HDD जब्त किए। दोनों आरोपियों को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक सामानों के बीच छिपाया गया था माल

अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंधित सामान को करीब 21 करोड़ रुपये के अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बीच छिपाकर रखा गया था। चीन से आए 8 कंटेनरों में कुल 30.25 करोड़ रुपये का माल पाया गया, जिसे गलत जानकारी देकर आयात किए जाने के आरोप में जब्त कर लिया गया है।

सुरक्षा के लिए खतरा हैं ये वॉकी-टॉकी

अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए वॉकी-टॉकी दूरसंचार विभाग द्वारा ब्लैकलिस्ट किए जा चुके हैं। ये उपकरण निर्धारित फ्रीक्वेंसी से बाहर काम करते हैं और इनका उपयोग अवैध संचार के लिए किया जा सकता है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है।

ऐसे उपकरणों के आयात के लिए विशेष लाइसेंस की आवश्यकता होती है। इसके अलावा सेकंड-हैंड हार्ड डिस्क ड्राइव (HDD) का आयात भी विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता।

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती