डॉ. ऋजुता दुबे को सम्मानित करते अतिथि (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

पालघर की मशहूर डॉ. ऋजुता दुबे को सुश्रुतरत्न से सम्मानित किया, आयुर्वेद और महिला स्वास्थ्य के लिए दिया योगदान

Navi Mumbai News: नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की डॉ. ऋजुता दुबे को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सुश्रुतरत्न पुरस्कार मिला। नवी मुंबई में आयोजित समारोह में यह सम्मान दिया गया।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Dr. Rijuta Dubey Sushrutratna Award: चिकित्सा जगत और विशेष रूप से पालघर जिले के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग प्रसूति तंत्र विभाग प्रमुख और जिले की विख्यात आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे को प्रतिष्ठित "सुश्रुतरत्न" पुरस्कार से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें आयुर्वेद शिक्षा और महिला स्वास्थ्य सेवाओं में उनके असाधारण समर्पण के लिए दिया गया है।

डी. वाय. पाटिल यूनिवर्सिटी में किया गया सम्मानित

यह सम्मान नवी मुंबई स्थित डी. वाय. पाटिल यूनिवर्सिटी में आयोजित अनुशल्य जिज्ञासा इस राष्ट्रीय परिसंवाद (National Symposium of Parasurgical Procedures) के दौरान प्रदान किया गया। इस मौके पर मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (MARBISM) एवं नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) के प्रेसिडेंट डॉ. मुकुल पटेल, डी. वाय. पाटिल स्कूल ऑफ आयुर्वेद के डीन डॉ. महेश कुमार हारित, पोदार आयुर्वेद कॉलेज वरली की डीन डॉ. संपदा संत, कार्यक्रम आयोजन के चेअरमन डॉ. अमरप्रकाश द्विवेदी, डी. वाय. पाटिल संस्था की व्यवस्थापक विश्वस्त राजलक्ष्मी पाटिल, आयुर्वेद व्यासपीठ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.विनय वेलणकर व अन्य गणमान्य की उपस्थित थे।

क्या बोलीं डॉ. ऋजुता दुबे?

पालघर जिले में आयुर्वेद शिक्षा, स्त्रीरोग प्रसूति (gynaec-obstetrics) और महिलाओं की आरोग्य सेवा क्षेत्र के योगदान, समर्पण एवं कार्य को ध्यान में रखते हुए डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे को सम्मानित किया गया है। श्री नरसिंह के दुबे चॅरिटेबल ट्रस्ट की विश्वस्त डॉ. ऋजुता ने कहा कि नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के लिए यह गर्व का क्षण है। उन्होंने अपने चिकित्सकीय कालावधि में किए हुए कार्य का यह एक सन्मान है।

महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे, दुबे परिवार, नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. हेमलता शेंडे, सभी अध्यापक, विद्यार्थी अध्यापकेतर कर्मचारी एवं रुग्णालयीन कर्मचारियों ने डॉ. ऋजुता दुबे का अभिनंदन किया है।

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत