दिशा सालियान, आदित्य ठाकरे   सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

दिशा सालियान मौत मामले में आदित्य ठाकरे बड़ा बयान, बोले- BJP कर रही बदनाम, HC के फैसले से मचा सियासी घमासान

Disha Salian Death Case: बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिशा सालियान केस की जांच CBI को सौंप दी है। फैसले के बाद आदित्य ठाकरे ने BJP पर बदनाम करने का आरोप लगाया, वहीं राम कदम ने उद्धव सरकार पर सवाल दागे।

रूपम सिंह

Disha Salian Death Case CBI Probe Bombay High Court Order: बॉलीवुड अभिनेता दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का आदेश दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद महाराष्ट्र की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। मामले को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के विधायक आदित्य ठाकरे और बीजेपी नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

आदित्य ठाकरे ने BJP पर लगाया बदनाम करने का आरोप

आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है और वह इस पर जवाब क्यों दें। आदित्य ने आरोप लगाया कि बीजेपी विरोध में बोलने वाले लोगों को परेशान करने और उन्हें बदनाम करने का प्रयास करती है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सभी को बदनाम करने की कोशिश करती है और जो भी उसके खिलाफ बोलता है, उसे परेशान करने का प्रयास किया जाता है। आदित्य ठाकरे के इस बयान के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

फडणवीस बोले- पुलिस पहले ही सौंप चुकी थी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले को लेकर सरकार का पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले में अपनी रिपोर्ट पहले ही सौंप चुकी थी। अब बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद जांच CBI के पास चली गई है। फडणवीस ने कहा कि सरकार अदालत के आदेश का सम्मान करती है और उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई होगी।

राम कदम ने उद्धव सरकार पर उठाए सवाल

बीजेपी विधायक राम कदम ने आदित्य ठाकरे के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर आदित्य ठाकरे का इस मामले से कोई संबंध नहीं है, तो उनके पिता और तत्कालीन उद्धव ठाकरे की सरकार इस मामले को रफा-दफा करने के पीछे क्यों पड़ी थी?

राम कदम के इस बयान के बाद दिशा सालियान मामले को लेकर बीजेपी और उद्धव ठाकरे गुट के बीच राजनीतिक टकराव और बढ़ गया है। अब सभी की नजरें CBI की जांच पर टिकी हैं और आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए