Devendra Fadnavis warning (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

“डिजिटल अरेस्ट” महज एक छलावा है, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया आगाह, 1930 पर कॉल करने का आह्वान

Devendra Fadnavis Warning: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने “डिजिटल अरेस्ट” को फर्जी ठगी बताते हुए नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने की अपील की।

आंचल लोखंडे

Online Scam Awareness: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया है कि “डिजिटल अरेस्ट” जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया अस्तित्व में नहीं है। यह पूरी तरह ठगी का जाल है। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक अबू आजमी द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि ऐसा कोई भी कॉल, मैसेज या वीडियो कॉल आने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जालसाज खुद को पुलिस अधिकारी या कस्टम अधिकारी बताकर पीड़ित को कहते हैं कि उनके नाम आए पार्सल में ड्रग्स मिली है। इसके बाद वे “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर व्यक्ति को स्क्रीन के सामने बैठे रहने को मजबूर करते हैं और भारी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लेते हैं।

बड़े अधिकारी भी हुए शिकार

इस ठगी के जाल में आम नागरिकों के साथ-साथ एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी फंस चुके हैं। यह फर्जीवाड़ा विदेश से संचालित होता है, जबकि भारत में केवल “हैंडलर” काम करते हैं।

पैसे गए तो तुरंत करें शिकायत

फडणवीस ने बताया कि यदि गलती से पैसे ट्रांसफर हो जाएं और तुरंत 1930 पर सूचना दी जाए, तो बैंकों के समन्वय से उस राशि को फ्रीज किया जा सकता है। राज्य व केंद्र सरकार टीवी विज्ञापनों, रिंगटोन और अन्य माध्यमों से जागरूकता अभियान चला रही है। विधायक अभिजीत पाटील भी चर्चा में शामिल रहे।

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, CM सुवेंदु पहुंचे अस्पताल

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट