धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Dharavi Redevelopment Project को मिली रफ्तार, लंबित मामलों के लिए SRA के विशेष शिविर शुरू

Dharavi Redevelopment Project के तहत लंबित मामलों के निपटारे के लिए एसआरए ने विशेष शिकायत निवारण शिविर शुरू किए हैं। विभिन्न सेक्टरों में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया सीधे मौके पर की जा रही है।

अपूर्वा नायक

Dharavi Redevelopment Project SRA Special Camps: एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी की पुनर्विकास परियोजना को गति मिल रही है। धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक पात्र झोपड़ीधारक को उसका हक मिले और प्रशासनिक प्रक्रिया की खामियों के कारण किसी के साथ अन्याय न हो।

इसके लिए एसआरए प्रशासन धारावीकरों के द्वार पर जा रहा है। धारावी अधिसूचित क्षेत्र के 'परिशिष्ट-2' में अनिर्णीत (पेंडिंग) घोषित किए गए झोपड़ीधारकों के लंबित मामलों का सीधे मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।

इसके लिए झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण (SRA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ। महेंद्र कल्याणकर के मार्गदर्शन में पूरे धारावी इलाके में सेक्टरवार प्रत्यक्ष स्थल पर शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन किया गया है।

पात्रता की जांच कर समस्याओं का समाधान करना उदेश्य

डॉ महेंद्र कल्याणकर के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संबंधित नागरिकों की पात्रता की जांच कर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इस अभियान की शुरुआत 14 और 15 मई को सेक्टर क्रमांक 1 के जोन 2 और 7 के नागरिकों के लिए माटुंगा पूर्व स्थित रेलवे कॉलोनी के पिंजरा हॉल में की गई। 18 मई को हुए शिविर में 537 झोपड़पट्टीधारकों ने भाग लिया। 19 मई को सेक्टर क्रमांक 3 के जोन 8, 9, 10, 14, 15 और 16 के नागरिकों के लिए धारावी पुलिस स्टेशन के पीछे स्थित इंदिरा नगर ट्रांजिट कैंप के शेड कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया है। इसी स्थान पर 19 और 20 मई को सेक्टर क्रमांक 2 के अंतर्गत आने वाले जोन 11, 12, 13, 20, 21, 22, 29 और 30 के नागरिकों के आवेदनों और दस्तावेजों पर काम किया जाएगा।

विशेष शिविरों का आयोजन

धारावी डिपो रोड पर आंबेडकर नगर म्हाडा इमारत क्रमांक 5 (पीएमजीपी कॉलोनी) में 2 शिविर होंगे। 20-21 मई को सेक्टर 4 के जोन 17, 18, 19, 23, 24 व 28 के लिए, जबकि 21 और 22 मई को सेक्टर 5 के जोन 25, 26, 27, 31, 32, 33 और 34 के झोपड़ीधारकों के लिए कार्यवाही चलेगी।

अंतिम चरण 25 और 26 मई को माटुंगा पूर्व स्थित पिंजरा हॉल में पूरा होगा। सेक्टर 1 के शेष जोन 1, 3, 4, 5 और 6 के नागरिकों की समस्याओं का निवारण किया जाएगा। जिन झोपड़ीधारकों के नाम परिशिष्ट-2 में अनिर्णीत दिखाए गए हैं, वे अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित तारीख स्थान पर स्वयं उपस्थित रहने की अपील प्राधिकरण ने की है। पात्रता की जांच के लिए आवश्यक सभी मूल दस्तावेज व छायाप्रतियां साथ लाना अनिवार्य है।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम