Anmol Bishnoi Custody Mumbai Police (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

अनमोल बिश्नोई की कस्टडी मांगेगी मुंबई पुलिस, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का बड़ा बयान

Anmol Bishnoi Custody Mumbai Police: महाराष्ट्र सरकार ने NIA से अनमोल बिश्नोई की कस्टडी मांगी है। रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 13 गिरफ्तार, शुभम लोनकर की तलाश जारी। फडणवीस ने दी सुरक्षा की गारंटी।

अनिल सिंह

Rohit Shetty Firing Case Update: महाराष्ट्र की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था के केंद्र में एक बार फिर अंडरवर्ल्ड और गैंगवार की आहट सुनाई दे रही है। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर हुई गोलीबारी के मामले ने विधान परिषद में तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर मुद्दे पर उत्तर देते हुए उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार और एनआईए (NIA) से कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की कस्टडी मांगी है। फडणवीस ने विश्वास जताया कि एनआईए की पूछताछ खत्म होते ही अनमोल को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा ताकि शहर में दर्ज कई लंबित मामलों की जांच आगे बढ़ सके।

परिषद में शिवसेना (UBT) के एमएलसी सचिन अहीर ने मुंबई की हस्तियों में व्याप्त भय और गैंगवार के दोबारा पनपने का मुद्दा उठाया था। इसके जवाब में फडणवीस ने आश्वासन दिया कि सरकार किसी भी कीमत पर मुंबई को दोबारा 90 के दशक वाले गैंगवार के दौर में नहीं जाने देगी।

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में शुभम लोनकर मुख्य आरोपी

मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि रोहित शेट्टी के आवास 'शेट्टी टावर' पर हुई फायरिंग का मास्टरमाइंड शुभम लोनकर है, जो मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला जिले का रहने वाला है। शुभम फिलहाल देश से बाहर है और बिश्नोई गिरोह के लिए काम कर रहा है। उसने न केवल फिल्मी हस्तियों बल्कि कांग्रेस और भाजपा के विधायकों को भी धमकियां दी हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस के अनुसार, शुभम का भाई पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है और शुभम को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 1 फरवरी की रात हुई इस घटना में हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की थी, जिसमें से एक गोली गैलरी के शीशे को चीरते हुए अंदर जा लगी थी।

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 आरोपी गिरफ्तार

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। फडणवीस ने अपडेट देते हुए बताया कि इस मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी पर मकोका (MCOCA) के तहत कार्रवाई की गई है, जिनमें से 12 आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और एक पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खाली कारतूस बरामद किए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराध में इस्तेमाल हथियार, वाहन और सिम कार्ड भी जब्त कर लिए हैं। इस घटना के बाद रोहित शेट्टी को विशेष सुरक्षा प्रदान की गई है।

फिल्म जगत से अपील: 'भयभीत न हों, पुलिस आपके साथ है'

देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई की फिल्मी हस्तियों और उद्योगपतियों से अपील की कि वे इन धमकियों से डरे नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है और नाकाबंदी के जरिए संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। आदतन अपराधियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई (Preventive Action) शुरू कर दी गई है। सरकार का लक्ष्य अनमोल बिश्नोई और शुभम लोनकर जैसे चेहरों को कानून के कटघरे में लाकर यह संदेश देना है कि मुंबई में अपराध के लिए कोई जगह नहीं है। एनआईए द्वारा अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी को मुंबई पुलिस अपनी बड़ी जीत मान रही है।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक