मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ध्वजारोहण सोर्स:- नवभारत डिज़ाइन फोटो
मुंबई

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुंबई में ध्वजारोहण: CM देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय और HC में दी तिरंगे को सलामी

Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के मंत्रालय में ध्वजारोहण किया। हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र वी. घुगे ने तिरंगा फहराया।

रूपम सिंह
भारत आज अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर पूरे महाराष्ट्र में 'स्वतंत्रता दिवस' का समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। राज्य के प्रशासनिक मुख्यालय, मुंबई स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ उनके सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इनकी प्रमुख उपस्थिति में एवं मुंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मा. मुख्य न्यायाधीश रवींद्र वी. घुगे इनके करकमलों से भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुंबई उच्च न्यायालय में ध्वजारोहण।
उन्होंने तिरंगे को सलामी देकर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर योगदान देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इन्होंने आज भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्रालय, मुंबई स्थित महाराष्ट्र के आराध्य देवता छत्रपति शिवाजी महाराज, क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले एवं महामानव भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर इनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन्होंने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्रालय, मुंबई स्थित राजमाता जिजाऊ माँ साहेब इनकी प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में गणमान्य अतिथियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। इस दौरान सभी ने राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा