मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस-(सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा

Devendra Fadnavis Statement: दिल्ली जाने और केंद्रीय मंत्री बनने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि वह मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहेंगे।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Politics: नीट पेपर लीक मामले में भारी विरोध के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा है। इस घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अचानक दिल्ली दौरे से महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई थी। अटकलें लगाई जा रही थीं कि फडणवीस को केंद्र में नया शिक्षा मंत्री बनाया जा सकता है। लेकिन अब खुद सीएम फडणवीस ने इन चर्चाओं पर दो टूक जवाब देते हुए विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वह मुंबई व महाराष्ट्र में ही रहेंगे तथा दिल्ली नहीं जाएंगे।

मुख्यमंत्री फडणवीस के अचानक दिल्ली रवाना होने और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात को लेकर जबरदस्त गोपनीयता बरती गई थी। इससे राजनीतिक हलकों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राऊत ने दावा किया कि फडणवीस को नया शिक्षा मंत्री बनाया जा सकता है।

पत्नी अमृता ने पहले ही कर दिया था साफ

एक दिन पहले ही पंढरपुर में मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि वे लोग महाराष्ट्र में ही रहेंगे। अमृता फडणवीस ने दृढ़ता से कहा था, "हम नागपुर, पंढरपुर या मुंबई में रहें, हमेशा विट्ठल की पूजा करेंगे। हमें महाराष्ट्र में ही रहना है और मैं देवेंद्र को भी महाराष्ट्र में ही रखूंगी।"

मुख्यमंत्री ने दिया स्पष्ट जवाब

अब खुद सीएम देवेंद्र ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए नागपुर में कहा कि वे शाम को मुंबई लौटेंगे और महाराष्ट्र में ही रहेंगे। पिछले एक महीने से उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा चल रही थी, खासकर उद्धव ठाकरे गुट के छह सांसदों के पाला बदलने के बाद यह अटकलें और तेज हो गई थीं। संसद का मानसून सत्र चल रहा है, जिस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना जताई जा रही है।

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग