CM देवेंद्र फडणवीस, अमित शाह और PM मोदी  
मुंबई

'...तो दिल्ली में काम करुंगा', देवेंद्र फडणवीस को मोदी सौंपेंगे बड़ी जिम्मेदारी! खुद दिया बड़ा बयान

Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस ने कहा, दिल्ली में काम करना होगा तो करेंगे, नहीं तो घर जाएंगे। पीएम मोदी से डांट मिलती है, शिवसेना-एनसीपी टूट पर बोले- पार्टी तोड़ी नहीं, मौके का फायदा लिया।

अर्पित शुक्ला

Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र के सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को लेकर अक्सर चर्चा चलती रही है कि क्या भाजपा में कोई बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे और दिल्ली आएंगे? पिछले दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनको भाजपा अध्यक्ष बनने की रेस में बताया गया। इसी को लेकर अब देवेंद्र फडणवीस ने खुद जवाब दिया है।

एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस दिन कहेंगे दिल्ली काम करना है तो दिल्ली में काम करुंगा। जिस दिन कहेंगे कि दोनों जगह काम नहीं करना है तो फिर घर जाऊंगा। उन्होंने कहा कि यह भाजपा है। सवाल खत्म हो चुका है, जवाब यही मिलेगा।

'पीएम मोदी से मिलती है डांट'

देवेंद्र फडणवीस से जब पूछा गया कि आप प्रधानमंत्री मोदी के करीबी हैं और संघ से भी बहुत करीब से जुड़े हैं तो आपका अगला बड़ा प्रमोशन कब होगा? इस सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े हैं और जानते हैं, प्रधानमंत्री मोदी के लिए कोई फेवरेट या नॉन फेवरेट कुछ नहीं होता है। उन्होंने कहा कि हम गलती करते हैं तो डांट भी खाते हैं। हमें डांट मिलती है।

शिवसेना-एनसीपी में बगावत पर क्या कहा?

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी-शिवसेना में टूट को लेकर कहा कि मैंने कोई पार्टी नहीं तोड़ी है। ये आपसी संबंधों के कारण पार्टी टूटी है। उन्होंने कहा कि पार्टी टूटने का श्रेय उनके ही नेताओं को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में हम भजन करने तो नहीं आए हैं। पार्टियां टूटी और मौका मिला तो राजनीति में जो एडवांटेज लेना चाहिए, हमने लिया।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा को भारी जीत दिलाने वाले फडणवीस को पिछले साल संभावित पार्टी अध्यक्ष के रूप में देखा जा रहा था। एक बार फिर कई मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों को त्रुटिरहित बनाने और पार्टी में अगली पीढ़ी के नेतृत्व को तैयार करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप