ठाणे में हत्या (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

दहिसर में पार्किंग विवाद ने ली युवक की जान, पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

Parking Dispute Murder Mumbai: मुंबई के दहिसर पूर्व में एक युवक की दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है। पार्किंग विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

अपूर्वा नायक

Dahisar Youth Murder Case: दहिसर पूर्व स्थित एमएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना गणपत पाटिल नगर की गली नंबर 5 में गुरुवार सुबह करीब 10:45 बजे के आसपास हुई। मृतक की पहचान भरत संजय अडाव के रूप में हुई है।

एमएचबी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार, हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब एक घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम कृष्णा राजकुमार यादव बताया गया है। मृतक की मां छाया संजय अडाव के अनुसार, उनका बेटा भरत सुबह करीब 10:30 बजे शौच के लिए बाथरूम गया था। करीब 11 बजे एक युवक ने आकर उन्हें बताया कि उनका बेटा शौचालय से कुछ दूरी पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है। इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

पार्किंग को लेकर होली के दिन दोनों में हुआ था विवाद

  • मृतक की मां का आरोप है कि होली के दिन बाइक पार्किंग को लेकर आरोपी और उनके बेटे के बीच विवाद हुआ था। यह मामला पुलिस स्टेशन तक भी पहुंचा था और बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था।
  • बावजूद इसके आरोपी ने किस वजह से उनके बेटे की हत्या कर दी, इसका उन्हें अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें