क्रॉफर्ड फिश मार्केट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Dadar News: सेनापति बापट मार्ग से हटे मछली व्यापारी, क्रॉफर्ड मार्केट में अस्थायी शिफ्टिंग

Maharashtra : दादर के सेनापति बापट मार्ग पर वर्षों से चल रहे विवाद के बाद मछली व्यापारियों को अस्थायी रूप से क्रॉफर्ड मार्केट शिफ्ट किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश से स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिली।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: दादर स्थित सेनापति बापट मार्ग पर वर्षों से चल रहे विवाद के बाद आखिरकार मछली के थोक व्यापारियों को अस्थायी रूप से स्थानांतरित कर दिया गया है।

कई शिकायतों, आंदोलनों और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 37 मछली व्यापारियों को महात्मा ज्योतिबा फुले मार्केट (पूर्व क्रॉफर्ड मार्केट) के ब्लॉक नंबर 3 में शिफ्ट किया गया है।

यह स्थानांतरण बॉम्बे हाईकोर्ट के 9 जनवरी के आदेश और इसके बाद 16 जनवरी को बीएमसी के बाजार विभाग की तरफ से जारी नोटिस के तहत किया गया। एल्फिन्स्टन फ्लाईओवर के बंद होने के बाद सेनापति बापट मार्ग पर यातायात पहले ही दबाव में था। ऐसे में सड़क पर मच्छी मार्केट लगने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

दादर से हटाने रहिवासी कर रहे थे मांग

दादर के निवासी लंबे समय से इस अव्यवस्था और ट्रैफिक जाम के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। बीएमसी ने पहले व्यापारियों को वडाला और बाद में ऐरोली स्थानांतरित करने की योजना बनाई थी, लेकिन व्यापारी इसके लिए तैयार नहीं हुए।

दोबारा पनपने नहीं दिया जाएगा अतिक्रमण

बाद में उन्हें क्रॉफर्ड मार्केट ले जाने का प्रस्ताव आया, हालांकि पुनर्विकसित इमारत को अब तक अधिभौग प्रमाणपत्र (ओसी) नहीं मिलने के कारण प्रक्रिया में देरी हुई। एक मछली व्यापारी ने बताया कि वे इस फैसले से संतुष्ट है। उन्होंने कहा, "बीएमसी हमें ऐरोली भेजना चाहती थी, लेकिन हमने क्रॉफर्ड मार्केट में ही स्थानांतरण की मांग पर डटे रहे। अदालत ने हमारी बात सुनी और ब्लॉक 3 के बेसमेंट में 4,104 वर्ग फुट क्षेत्र में अस्थायी रूप से शिफ्ट करने का आदेश दिया है। ओसी मिलने के बाद हमें ब्लॉक 1 में स्थायी स्थान दिया जाएगा। दादर वासियों की बड़ी जीत बताते हुए एक्टिविस्ट चेतन कांबले ने कहा, "यह संघर्ष 2017 से चल रहा था।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी