एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन साइबर धोखाधड़ी गिरफ्तारी फोटो सोर्स- नवभारत
मुंबई

मुंबई क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी केस में बड़ी कार्रवाई, अहमदाबाद से 2 गिरफ्तार; 11.66 लाख रुपये के मोबाइल जब्त

Mumbai Crime News: क्रेडिट कार्ड ठगी मामले में एलटी मार्ग पुलिस ने अहमदाबाद से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 11.66 लाख रुपये मूल्य के 25 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए।

रूपम सिंह

Mumbai Credit Card Cyber Fraud: एलटी मार्ग पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड मामले का खुलासा करते हुए गुजरात के अहमदाबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर हासिल रकम से महंगे मोबाइल फोन खरीदे थे।

11.66 लाख के 25 मोबाइल बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 25 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 11.66 लाख रुपये बताई गई है। बरामद मोबाइल में एप्पल, सैमसंग, गूगल और वीवो जैसे प्रमुख ब्रांड के फोन शामिल हैं।

RBL बैंक प्रतिनिधि बनकर किया फोन

मामले की शुरुआत तब हुई, जब एक पीड़ित को अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को RBL बैंक का प्रतिनिधि बताया। आरोपी ने पीड़ित को उसके क्रेडिट कार्ड की 'मेल ऑर्डर' सुविधा बंद करने का झांसा दिया।

इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को व्हाट्सऐप पर एक संदिग्ध लिंक भेजा। पीड़ित के लिंक खोलते ही आरोपियों ने उसके क्रेडिट कार्ड का कथित तौर पर अनधिकृत इस्तेमाल किया।

4.48 लाख रुपये की ऑनलाइन खरीदारी

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 'रिक्विक' प्लेटफॉर्म के जरिए क्रेडिट कार्ड से 4,48,729 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी की। लेनदेन की जानकारी सामने आने के बाद पीड़ित ने एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

तकनीकी जांच से अहमदाबाद पहुंची पुलिस

मामला दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और साइबर क्राइम डिटेक्शन टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान संदिग्धों की लोकेशन अहमदाबाद में ट्रेस हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दो आरोपियों की गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीम बेग मिर्जा और मोइन रहीम शेख के रूप में हुई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और साइबर फ्रॉड के संभावित लिंक की जांच कर रही है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

मुंबई पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मोबाइल फोन कहां और किस उद्देश्य से खरीदे गए थे। साथ ही, जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इस साइबर फ्रॉड में और कितने लोग शामिल हैं तथा अन्य पीड़ितों को भी इसी तरीके से निशाना बनाया गया है या नहीं।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां