मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ (सौ. सोशल मीडिया X ) 
मुंबई

BMC चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव,‘मिशन बेस्ट बचाओ’ घोषणा-पत्र जारी

BMC Election से पहले मुंबई कांग्रेस ने ‘मिशन बेस्ट बचाओ’ के तहत 9-सूत्रीय एक्शन प्लान जारी किया है। निजीकरण रोकने, परिचालन खर्च BMC से वहन कराने और किराया बढ़ाने से पहले जनसुनवाई का वादा किया गया है।

अपूर्वा नायक

Congress Manifesto For BMC Election 2026: बीएमसी चुनाव से ठीक दस दिन पहले मुंबई कांग्रेस ने रविवार को बृहन्मुंबई इलेवट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) उपक्रम के पुनरुद्धार पर केंद्रित एक विशेष घोषणा-पत्र जारी किया।

'मिशन बेस्ट बचाओ' के बैनर तले जारी इस दस्तावेज का शीर्षक "बेस्ट रीवाइवल 9-पॉइंट एक्शन प्लान" रखा गया है। इसे सांसद व मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ मुंबई कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने जारी किया। कांग्रेस ने बेस्ट को एक आवश्यक सार्वजनिक सेवा बताते हुए कहा कि इसे मुनाफे के उद्देश्य से नहीं चलाया जाना चाहिए।

पार्टी ने वर्तमान प्रशासक-प्रणाली और निजी ठेकेदारों पर बढ़ती निर्भरता को बढ़ती लागत, सेवाओं में कटौती और विश्वसनीयता में गिरावट के लिए जिम्मेदार ठहराया। घोषणा-पत्र में प्रस्ताव है कि बेस्ट के सभी परिचालन खर्च सीधे बीएमसी वहन करे और अतिरिक्त संसाधन पार्किंग शुल्क तथा अन्य नगर निकाय शुल्कों से जुटाए जाएं।

बस किराए में किसी भी बढ़ोतरी से पहले सार्वजनिक सुनवाई और एक स्वतंत्र समिति की सिफारिश को अनिवार्य करने की बात भी कही गई है। निजीकरण पर रोक इस योजना का प्रमुख वादा है। कांग्रेस ने सभी नए पेट-लीज और निजी अनुबंधों को बंद करने तथा तीन वर्षों के भीतर संचालन, रखरखाव और स्टाफिंग को पूरी तरह बेस्ट के अधीन लाने का संकल्प जताया है।

ऑडिट करने की मांग

घटते राजस्व, बढ़ती लागत और निजी ऑपरेटर के प्रदर्शन की जांद के लिए कैग स्वीकृत स्वतंत्र ऑडिट की माग की गई है। घोवन्य-पत्र में 201 के बाद बंद की गई लंबी दूरी और क्रॉस-सिर्ट रूट्स को बहाल करने तथा यात्री सर्वेक्षणों के आधार पर नए पूर्व-पश्चिम और क्रॉस-हर्जन रूट्स शुरू करने का वादा भी किया गया है बेस्ट डिपो की जमीन की बिक्री या व्यावसायिका विकास का विरोध करते हर सभी डिपो को केवल परिवहन उपयोग के लिए आरक्षित रखने और पून भूमि सौदों के ऑडिट की बात कही गई है।

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट