TET पेपर लीक मामले पर विजय वडेट्टीवार और हर्षवर्धन सपकाल (फोटो क्रेडिट-X)  
मुंबई

TET पेपर लीक मामले में एक्शन में कांग्रेस, सपकाल-वडेट्टीवार ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Congress Leaders On TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने महायुती सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा। विजय वडेट्टीवार और हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर साधा निशाना।

अनिल सिंह

TET Paper Leak Congress Harshvardhan Sapkal Vijay Wadettiwar: महाराष्ट्र में रविवार (28 जून 2026) को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का प्रश्नपत्र परीक्षा से ठीक पहले लीक होने के बाद राज्य का सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया है। भिवंडी और ठाणे इलाके से पेपर लीक के तार जुड़ने की खबरें आने के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्ताधारी महायुती सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन सपकाल और विधानसभा में कांग्रेस के कद्दावर नेता विजय वडेट्टीवार ने संयुक्त रूप से सरकार को आड़े हाथों लेते हुए तीखा अल्टीमेटम जारी किया है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि यह सरकार राज्य के लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य और उनके माता-पिता की उम्मीदों के साथ सरेआम खिलवाड़ कर रही है। TET पेपर लीक को लेकर महाराष्ट्र में हड़कंप मचा हुआ है।

एक भी परीक्षा पारदर्शी तरीके से कराने में अक्षम है भाजपा सरकार

पेपर लीक की इस गंभीर घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, "भाजपा और फडणवीस सरकार का प्रशासन पूरी तरह से लापरवाही, भ्रष्टाचार और अक्षमता का परिचायक बन चुका है। यह सरकार केवल इवेंट करने और खोखली घोषणाएं करने में आगे है, लेकिन युवाओं के लिए एक भी परीक्षा पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

अभी देश में नीट (NEET) पेपर लीक का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह जिले ठाणे में टीईटी का पेपर लीक हो गया। लाखों मेहनती और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सपनों को कुचलने वाले इस संगठित परीक्षा माफिया को आखिर किसका राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, सरकार को इसका जवाब देना होगा।"

विदेश में चॉकलेट बांटने वाले पीएम मोदी युवाओं के संकट पर चुप क्यों?

केंद्र और राज्य सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए सपकाल ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "नीट परीक्षा घोटाला सामने आने के बाद पूरे देश का युवा सड़कों पर उतरा, लेकिन आज तक न तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया गया और न ही इस पर कोई ठोस कार्रवाई हुई। विदेश जाकर महिला प्रधानमंत्रियों को चाॅकलेट बांटने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास देश के करोड़ों त्रस्त छात्रों के लिए एक शब्द भी बोलने का समय नहीं है।

शिक्षा व्यवस्था में फैले इस संस्थागत भ्रष्टाचार पर भाजपा की यह चुप्पी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर इस पूरे मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कर दोषियों को बेनकाब नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी बहुत जल्द सड़कों पर उतरकर एक बड़ा जन-आंदोलन शुरू करेगी।"

महाराष्ट्र में क्या चल रहा है?

दूसरी तरफ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने मराठी में ट्वीट कर सरकार की विफलता पर कड़े सवाल दागे हैं। वडेट्टीवार ने कहा, "अभी महाराष्ट्र में क्या चल रहा है? महाराष्ट्र में पेपर लीक के तार पहले से ही उलझे हैं और अब TET का पेपर सीधे ठाणे में लीक हो रहा है! यह सरकार की पूरी नाकामी है। बार-बार पेपर लीक होने से दिन-रात पढ़ाई करने वाले ईमानदार स्टूडेंट्स का भविष्य अंधेरे में जा रहा है।

इस सरकार को पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं से कोई लेना-देना नहीं है। अगर सरकार सुरक्षित तरीके से एग्जाम नहीं करा सकती, तो इन हुक्मरानों को कुर्सी पर बैठने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। अगर उन्हें थोड़ी भी शर्म है, तो उन्हें इन एग्जाम माफियाओं को हमेशा के लिए रोकना चाहिए और इस बात के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए कि ऐसा दोबारा न हो।"

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस