मुनव्वर फारुकी के हत्या की कोशिश! गैंगस्टर रोहित गोदारा की हिट लिस्ट में नाम, शूटर्स का ये था प्लान 
मुंबई

मुनव्वर फारुकी के हत्या की कोशिश! गैंगस्टर रोहित गोदारा की हिट लिस्ट में नाम, शूटर्स का ये था प्लान

Maharastra Crime News: गैंगस्टर रोहित गोदारा के शूटर्स ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के मुंबई के घर की रेकी की थी। काउंटर पार्ट जांच एजेंसी से मिली मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी जानकारी।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: गैंगस्टर रोहित गोदारा के शूटरों ने कॉमेडियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुनव्वर फारूकी के मुंबई स्थित घर की रेकी की थी। काउंटर पार्ट जांच एजेंसी से मिली जानकारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच को अहम सुराग मिले हैं। मशहूर कॉमेडियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुनव्वर फारूकी को जान से मारने की साजिश के तहत रोहित गोदारा के शूटरों ने पिछले महीने उनकी रेकी की थी।

सूत्रों का कहना है कि मुनव्वर पहले डोंगरी में रहते थे और अब जिस किराए के फ्लैट में रह रहे हैं, वहां भी शूटर्स ने निगरानी की थी। मुंबई में मौका न मिलने पर बैंगलोर में हमला करने की कोशिश की गई।

पुलिस कर रही है शूटर्स से पूछताछ

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा पकड़े गए गैंगस्टर रोहित गोदारा के दो शूटर राहुल रामफल और साहिल रमेश कुमार ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने सितंबर 2025 में मुंबई के दो अलग-अलग इलाकों में मुनव्वर फारूकी की रेकी की थी। यह रेकी 10 से 15 सितंबर के बीच की गई थी।

शूटर्स ने की हत्या की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, डोंगरी और बांद्रा में रेकी के दौरान शूटरों को मुनव्वर पर हमला करने का अवसर नहीं मिला। इसके अलावा, मुंबई में इस वारदात को अंजाम देने को लेकर वे खुद को सहज भी महसूस नहीं कर रहे थे।

दिल्ली स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मुंबई पुलिस को इनपुट्स साझा किए जा चुके हैं। वहीं, मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों की मानें तो इन इनपुट्स के मिलने के बाद जांच में तेजी लाई गई है। बता दें कि मुनव्वर फारूकी को मिल रही धमकियों के मद्देनज़र फिलहाल उनके साथ 4 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात हैं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज