वसई रेलवे पुल (pic credit; social media) 
मुंबई

वसई में चलती लोकल ट्रेन से फेंका नारियल, सिर पर चोट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल

Mumbai News: वसई रेलवे पुल पर चलती लोकल ट्रेन से फेंके नारियल से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सुरक्षा बढ़ाकर जांच कर रही है।

सोनाली चावरे

Vasai Railway Bridge: वसई में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जिसमें चलती लोकल ट्रेन से फेंके गए नारियल से 25 वर्षीय संजय भोईर गंभीर रूप से घायल हो गए। संजय का सिर नारियल लगने से फट गया और वह रेलवे पुल पर गिर पड़े।

संजय नायगांव और भायंदर खाड़ी द्वीप समूह पर स्थित पंजू द्वीप के निवासी हैं और गोरेगांव की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। घटना उस समय हुई जब फेरी बोट देर होने के कारण वह नायगांव-भायंदर रेलवे ब्रिज से पैदल यात्रा कर रहे थे। अचानक चलती लोकल ट्रेन से एक यात्री ने नारियल फेंका, जो सीधे संजय के सिर पर लगा।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जैसे ही हादसे की सूचना मिली, उन्होंने संजय के रिश्तेदारों को बुलाया और तुरंत उसे वसई के अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर चोट के कारण बाद में संजय को मुंबई के एक बड़े अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अभी भी गंभीर है और उन्हें गहन निगरानी में रखा गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। रेलवे पुल और आसपास के इलाके में पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। नागरिकों ने बताया कि अब तक इस रेलवे फ्लाईओवर पर 10 से 12 लोग नारियल या अन्य वस्तु फेंके जाने से घायल हो चुके हैं। इसके पहले वैतरणा रेलवे क्रीक ब्रिज पर भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

सड़क और नाव सेवा बंद होने के कारण लोगों को इस रेलवे पुल से पैदल गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी जान खतरे में रहती है। स्थानीय नागरिक अब प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुल पर किसी भी समय ऐसे हादसे हो सकते हैं और रेलवे प्रबंधन को यात्री और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिए।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं। इस बीच, स्थानीय लोग पुल पर सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी खतरनाक घटनाओं को रोका जा सके।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा