मुंबई कोस्टल रोड  सोर्स-सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई को मिलेगा देश का पहला कोस्टल गार्डन, 60 हजार पेड़ और 7.6 किमी ग्रीन ट्रैक बनेगा नया आकर्षण

Mumbai Coastal Road: मुंबई के कोस्टल रोड के किनारे देश का पहला कोस्टल गार्डन बनेगा। Reliance CSR के तहत 400 करोड़ रुपये में इसका निर्माण करेगी। इसमें 60 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

रूपम सिंह

Mumbai Coastal Garden: मुंबई के समुद्री तट की तस्वीर आने वाले वर्षों में पूरी तरह बदलने वाली है। मरीन ड्राइव और कोस्टल रोड के बाद अब शहर को एक और बड़ी पहचान मिलने जा रही है। प्रस्तावित देश के पहले कोस्टल गार्डन का निर्माण कोस्टल रोड के किनारे किया जाएगा, जिसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बीएमसी को सौंपी है। इस परियोजना का उद्देश्य समुद्र किनारे एक ऐसा हरित और मनोरंजक सार्वजनिक स्थल विकसित करना है, जहां हर आयु वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध हों।

परियोजना के तहत पूरे क्षेत्र में 60 हजार से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे, जबकि 100 से ज्यादा प्रजातियों के पौधों और वृक्षों से पूरे परिसर को विकसित किया जाएगा। समुद्र के समानांतर लगभग 7.6 किलोमीटर लंबा हरित वॉकिंग और साइक्लिंग ट्रैक तैयार होगा, जिससे नागरिक प्राकृतिक वातावरण के बीच सैर और व्यायाम का आनंद ले सकेंगे।

गार्डन को छह थीम पर विकसित करने की योजना

इस विशाल गार्डन को छह अलग-अलग थीम आधारित हिस्सों में विकसित करने की योजना है। प्रत्येक जोन को अलग उद्देश्य के अनुरूप डिजाइन किया जाएगा। बच्चों के लिए आधुनिक खेल क्षेत्र, युवाओं के लिए खेल सुविधाएं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए शांत एवं हरियाली से भरपूर उद्यान विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा समुद्र के नजारों का आनंद लेने, बैठने और आराम करने के लिए विशेष ओपन स्पेस भी तैयार किए जाएंगे।

परियोजना की अनुमानित लागत 400 करोड़ रुपये

मुंबई बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस परियोजना का मकसद केवल एक नया गार्डन बनाना नहीं, बल्कि मुंबई में हरित क्षेत्र बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक खुली जगह उपलब्ध कराना है। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 400 करोड़ रुपये आकी गई है और इसे पूरा करने का लक्ष्य तीन वर्ष रखा गया है।

फिलहाल मास्टर प्लान तैयार हो चुका है, जबकि अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी है। अधिकारी ने बताया कि यह परियोजना रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत विकसित की जाएगी, इसलिए इसके निर्माण पर बीएमसी को कोई वित्तीय भार नहीं उठाना पड़ेगा, साथ ही, उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप गार्डन के लगभग 8 से 10 प्रमुख आकर्षण स्थलों पर प्रवेश शुल्क लिया जा सकता है।

खेल और मनोरंजन की रहेंगी भरपूर सुविधाएं

कोस्टल गार्डन में 20 से अधिक स्पोर्ट्स कोर्ट और खेल मैदान बनाए जाएंगे। इनमें टेनिस, पिकलबॉल, पैडल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टर्फ फुटबॉल, क्रिकेट नेट सहित कई आधुनिक खेलों की सुविधाएं होंगी। इसके अलावा पांच बच्चों के प्ले एरिया, दो वरिष्ठ नागरिक पार्क, दो पेट पार्क, तीन सांस्कृतिक आयोजन स्थल और दो फूड प्लाजा भी विकसित किए जाएंगे, ताकि परिवार एक ही स्थान पर पूरा दिन बिता सकें। परिसर को आधुनिक तकनीक से भी जोड़ा जाएगा।

पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं

स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम, साइकिल किराये पर लेने की व्यवस्था तथा पर्यावरण अनुकूल बुनियादी सुविधाएं इस परियोजना का हिस्सा होंगी। इस परियोजना में केवल हरियाली ही नहीं, बल्कि कई अनूठे आकर्षण भी शामिल किए गए हैं।

प्रस्तावित सुविधाओं में बटरफ्लाई गार्डन, आर्ट फॉरेस्ट, बर्ड ट्रेल, फॉरेस्ट ट्रेल, वॉटर गार्डन, मेडिटेशन गार्डन, वॉटरफॉल गार्डन, टॉय ट्रेन, पेटिंग जू, ऑब्जर्वेशन टॉवर तथा लाइट एंड साउंड शो शामिल हैं।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

चर्चा से भाग रहा है विपक्ष जंतर-मंतर और राम मंदिर विवाद पर लोकसभा-राज्यसभा ठप, जानिए संसद में आज क्या-क्या हुआ

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे

संसद में विपक्ष हंगामे के बीच NDA का मंगल मिलन, PM मोदी और सांसदों ने लहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज