मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ( सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Gen-Z पर CM फडणवीस का खुला ऐलान, बोले- जिनको नेपाल से ज्यादा प्रेम, वो नेपाल में जाकर रहें

CM फडणवीस ने राहुल गांधी के ‘Gen-Z’ बयान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत के युवा नेपालियों जैसे नहीं हैं। वे स्टार्टअप, AI और IT में भविष्य बना रहे हैं, विरोध में समय बर्बाद नहीं करते।

आकाश मसने

CM Devendra Fadnavis spoke on Gen-Z: एक मीडिया हाउस के कॉन्क्लेव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'वोट चोरी' और 'Gen-Z' संबंधी बयानों पर तीखा हमला बोलते हुए अपनी बात रखी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिन लोगों को नेपाल के युवाओं से ज्यादा लगाव है, उन्हें नेपाल में जाकर रहना चाहिए।

फडणवीस ने जोर देकर कहा कि भारत के युवा नेपाल के युवाओं से अलग हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं के पास विरोध प्रदर्शन करने का समय नहीं है, क्योंकि वे स्टार्टअप्स, एआई (AI) और आईटी (IT) जैसे क्षेत्रों में अपना भविष्य बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, "भारत और नेपाल की स्थिति अलग है। हमारे युवा इंजीनियर हैं और उन्होंने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। वे सिलिकॉन वैली में भी मिलते हैं।" उन्होंने साफ किया कि भारत की Gen-Z की सोच और विचार अलग हैं और वे नेपाल की तरह नहीं सोचते।

राहुल गांधी पर बोला हमला

राहुल गांधी के इस मुद्दे को उठाने पर फडणवीस ने कहा कि यह सिर्फ वोट चोरी जैसे आरोपों को जायज ठहराने की कोशिश है, जबकि भारतीय युवा प्रगति और विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उनका यह बयान सीधे तौर पर विपक्ष पर कटाक्ष है, जो युवाओं के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। फडणवीस ने मराठा आरक्षण से लेकर अन्य कई ज्वलंत मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी।

आपको याद होगा कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने देश के छात्रों और युवाओं को 1997 से 2012 के बीच जन्मे Gen-Z से देश के लोकतंत्र की रक्षा करने की अपने अंदाज में अपील की थी। इसके साथ ही ​​उन्होंने देश में वोट चोरी के मुद्दे पर सड़क पर उतरने के ललकारा था।

इसी बात पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने नेपाल और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों को स्वीकार करते हुए अपनी बात रखी। साथ ही कहा कि आज दोनों पड़ोसी बहुत अलग-अलग दिख रहे हैं।

भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत ने नेपाल की अपेक्षा बहुत प्रगति की है और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि हमारे देश के युवा की सोच अलग है और दुनिया पर अपना वर्चस्व जमाते जा रहे हैं। हमारे देश के युवाओं के पास सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने का टाइम नहीं है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान