मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व राहुल गांधी (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

'राहुल गांधी देश की राजनीति के रिजेक्टेड माल', CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?

Devendra Fadnavis Vs Rahul Gandhi: पीएम मोदी की बचत वाली अपील पर राहुल गांधी के तंज के बाद महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने राहुल को रिजेक्टेड माल बताया है।

आकाश मसने

CM Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जनता से सोना, पेट्रोल, डीजल, खाने के तेल और उर्वरकों की बचत करने और विदेश यात्रा से परहेज करने की अपील की। ​​PM मोदी की हैदराबाद से देश की जनता से की गई इस अपील ने अब राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के इस आग्रह का विरोध करते हुए कहा कि ये जनता के लिए सुझाव नहीं हैं, बल्कि सरकार की विफलता का सबूत हैं।

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का विरोध किए जाने पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राहुल गांधी एक 'रिजेक्टेड माल' कहते हुए जोरदार पलटवार किया हैं।

'लोकतंत्र में जिसको लोग स्वीकार करते हैं वही महत्वपूर्ण होता है'

CM देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देखिए, राहुल गांधी भारत की राजनीति के सबसे रिजेक्टेड माल हैं 'रिजेक्टेड बाय ऑल'। उन्हें हर राज्य की जनता ने अस्वीकार किया है। मुझे ऐसा लगता है कि ये लोगों द्वारा रिजेक्ट किया हुआ माल है, लोकतंत्र में जिसको लोग स्वीकार करते हैं वही महत्वपूर्ण होता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बात करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी जैसे रिजेक्टेड नेताओं को हम महत्व नहीं देते। देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है, उनके पीछे खड़ा है। देश बार-बार पीएम मोदी को आशीर्वाद देता है।

पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी ने क्या बाेला था?

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट कर पीएम मोदी की सोना-पेट्रोल कम करने की अपील का विरोध किया और इसे केंद्र सरकार की नीतियों की नाकामी बताया था। राहुल गांधी के पोस्ट में लिखा "मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे - सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं - ये नाकामी के सबूत हैं। 12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है - क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं।"

राहुल गांधी के इसी पोस्ट को लेकर जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कांग्रेस नेता पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें रिजेक्टेड नेता बताया है। यह पहली बार नहीं है। सीएम फडणवीस ने इसके पहले भी कई बार राहुल गांधी को नॉन सीरियस नेता बताया है।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना