CM फडणवीस परिवार के साथ 
मुंबई

फडणवीस की बेटी राजनीति में मारेंगी एंट्री? CM ने खुद बताया क्या है प्लान

Divija Fadnavis: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनकी बेटी दिविजा वकील बनना चाहती है और अगर वह राजनीति में आती है, तो सामान्य कार्यकर्ता की तरह शुरुआत करनी होगी।

अर्पित शुक्ला

CM Devendra Fadnavis:  महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का एक पुराना बयान है, जिसमें वो कहते हैं कि 'मेरे परिवार से मैं तो किसी को राजनीति में नहीं लाऊंगा'। अपने इसी पुराने बयान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि उनकी बेटी (दिविजा फडणवीस) अभी छोटी है। उन्होंने बताया कि वो वकील बनना चाहती है और वो राजनीति में आएगी, ऐसा नहीं लगता है। साथ ही उन्होंने कहा कि लेकिन अगर उसको आना है तो आए।

‘आना है तो क्लास वन से शुरू करना पड़ेगा’

अगर बेटी राजनीति करना चाहे तो क्या आप रोकेंगे, इस सवाल पर एक चैनल से बातचीत में सीएम फडणवीस ने कहा कि रोकने का कारण नहीं है। अगर आना है तो फिर क्लास वन से शुरुआत करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी है इसलिए उसको राजनीति में एंट्री नहीं मिलेगी। अगर उसको आना भी है तो सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम शुरू करे। किसी सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर काम शुरू करे और जिस पद तक जा सकती है वहां तक जाए। लेकिन मेरी बेटी होने का कोई एडवांटेज नहीं मिलेगा।

क्या करना चाहती है फडणवीस की बेटी?

जब सीएम फडणवीस से पूछा गया कि क्या आपने कभी उनसे पूछा है कि क्या वो पॉलिटिक्स में आना चाहती हैं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तो वो 11th में हैं। मैंने पूछा कि क्या करना चाहती है तो उसने बताया कि मैं वकील बनना चाहती हूं। उसे अच्छा वकील होना चाहिए।

‘अच्छा पिता बनने की कोशिश’

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं कोई बहुत अच्छा पिता तो नहीं हूं क्योंकि मैं वक्त तो बेटी को देता नहीं हूं। लेकिन जितना समय देता हूं उस दौरान पिता बनने की कोशिश करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे बीच एक अच्छा बॉन्ड है। मेरी बेटी को मैं साल में एक बार उसके जन्मदिन पर हम लोग इस्कॉन के मंदिर जाते हैं। वो वहां दर्शन करती है और उसके बाद कहीं न कहीं हम डिनर के लिए जाते हैं।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर