सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

सीएम देवेंद्र फडणवीस की किसानों को डबल सौगात, कर्जमाफी के बाद 48 हजार करोड़ के बिजली बिल भी माफ

Maharashtra Electricity Bill Waiver: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किसानों को दी डबल सौगात! ₹2 लाख की कर्जमाफी के बाद अब ₹48,000 करोड़ का पुराना बकाया बिजली बिल भी पूरी तरह माफ।

गोरक्ष पोफली

Devendra Fadnavis Farmers Electricity Bill Waiver: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के किसानों को दोहरा तोहफा दिया है। मंगलवार की कैबिनेट बैठक में कर्जमाफी के ऐतिहासिक फैसले के तुरंत बाद सरकार ने किसानों का 48 हजार करोड़ रुपए का पुराना बकाया बिजली बिल भी पूरी तरह माफ कर दिया है। इस फैसले के बाद बुधवार को किसानों ने उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता और कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे भी मौजूद रहे।

हाल ही में हुए मानसून सत्र में सरकार ने किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का निर्णय लिया था। इस फैसले के सम्मान में आयोजित सत्कार समारोह में मुख्यमंत्री ने बिजली बिल माफी की भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार किसानों के हित के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है और वे अन्नदाता किसानों के साथ कोई राजनीति नहीं करेंगे।

साढ़े सात एचपी मोटर पंप धारकों को फायदा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि कृषि पंपों पर वर्तमान में बिजली बिल नहीं आता, लेकिन किसानों के खातों में पुराना बकाया दर्ज हैं। इससे नए बिजली कनेक्शन लेने में भी दिक्कत हो रही है। सरकार इन पुराने बकायों को पूरी तरह समाप्त करने का निर्णय लिया है ताकि किसान नई शुरुआत कर सकें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 7.5 हॉर्स पावर के मोटर पंपों के पुराने बिजली बिल माफ होने से किसानों का खाता बिल्कुल साफ हो जाएगा। इसी तरह समारोह में उपस्थित कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने और नकली बीजों से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सरकार जल्द ही एक नई सर्वसमावेशक नीति तैयार करेगी।

कृषि क्षेत्र की मजबूती पर जोर

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बात पर विशेष बल दिया कि राज्य का विकास तभी संभव है जब हमारा किसान समृद्ध और आत्मनिर्भर होगा। उन्होंने कहा कि कर्जमाफी और बिजली बिल माफी जैसे ऐतिहासिक फैसले केवल चुनावी घोषणाएं नहीं हैं, बल्कि किसानों को कर्ज के चक्रव्यूह से बाहर निकालने की महायुति सरकार की एक गंभीर कोशिश है। सरकार भविष्य में भी सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा से दिन में बिजली आपूर्ति और फसल बीमा के त्वरित भुगतान जैसे ठोस कदम उठाकर कृषि क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए काम करती रहेगी।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को कोर्ट में किया गया पेश, दिल्ली में आज फिर लेफ्ट का प्रदर्शन

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल