मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल भीड़ सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

ज्ञानेश Bro, Just Resign! मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोचों का हल्लाबोल

Mumbai CJP Protest: एसआईआर विवाद और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया।

आकाश मसने, गोरक्ष पोफली

ज्ञानू मस्ट गो... राष्ट्रगान के साथ प्रदर्शन समाप्त हुआ

मुंबई में CJP का विरोध प्रदर्शन हुआ, जहां हजारों लोग इकट्ठा हुए। 'ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो PM मोदी का इस्तीफा मांगेंगे' इस चेतावनी के साथ अभिजीत दिपके ने अपना संबोधन समाप्त किया और राष्ट्रगान के साथ प्रदर्शन संपन्न हुआ। यहां पढ़ें शिवाजी पार्क में CJP के विरोध प्रदर्शन की शुरुआत से अंत तक की पूरी जानकारी।

शिवाजी पार्क में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन से पहले मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में सुरक्षा बढ़ा दी है।

CJP प्रवक्ता सौरव दास का ऐलान

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कार्यकर्ताओं से शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में जुटने कहा कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक फाइनल कॉल का मेसेज शेयर करते हुए कहा है कि शाम को 4 बजे शिवाजी पार्क पर जुटना है। उन्होंने लिखा, ज्ञानेश बहुत हो चुका है।

दादर के निवासियों ने CJP प्रोटेस्ट का किया विरोध

दादर के निवासियों ने शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का विरोध किया है। उनका कहना है कि इस तरह के प्रदर्शनों से इलाके की शांति भंग होती है। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि वे जबरदस्ती ऐसा कर रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। वे शिवाजी पार्क की जनता को तकलीफ दे रहे हैं।

शिवसेना ने CJP के प्रोटेस्ट को दिया समर्थन

विपक्षी पार्टियां भी CJP के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन कर रही हैं। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने CJP के आंदोलन को समर्थन दिया है। साथ ही ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश में चुनावों को लेकर जनता का भरोसा कम होना साफ तौर पर दिखाता है कि गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।

शिवाजी पार्क में भारी सुरक्षा बल तैनात

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन से पहले शिवाजी पार्क में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। CJP ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर शाम 4 बजे गेट नंबर 6 पर जुटने का ऐलान किया है।

CJP विरोध प्रदर्शन पर क्या बोले स्थानीय निवासी?

CJP विरोध प्रदर्शन पर, एक स्थानीय निवासी ने कहा कि हम विरोध नहीं कर रहे हैं। हम शिवाजी पार्क के रहने वाले हैं और बस इलाके का चक्कर लगा रहे हैं। यहां इतनी बड़ी भीड़ है और इतने सारे पुलिसकर्मी हैं, और वहां एक मंच भी बनाया गया है।

स्थानीय निवासी ने कहा कि अगर यहां अनुमति दी गई होती और हम उसके खिलाफ बोल रहे होते, तो हम गलत होते। अगर वे आज आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं, तो उन्हें अनुमति मिली है। और अगर हम आज आजाद मैदान जाकर विरोध करते, तो हम गलत होते। लेकिन यहां अनुमति नहीं दी गई है।

डॉक्टरों की एक टीम शिवाजी पार्क पहुंची

दादर के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी शाम चार बजे विरोध प्रदर्शन करेगी। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए डॉक्टरों की एक टीम भी वहां पहुंची, जो चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी।

सुप्रीम कोर्ट SIR को लेकर 5 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट 5 अक्टूबर को उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा जिनमें स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के सिलसिले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा कथित तौर पर एकतरफा लिए गए फैसलों और की गई कार्रवाइयों को चुनौती दी गई है। CJI सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना वाली बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। इन याचिकाओं में अन्य राहतों के अलावा, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच या SIT के गठन, ECINet और ERONet के फॉरेंसिक ऑडिट, और CEC व अन्य अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। एक याचिका में यह भी मांग की गई है कि जब तक मामला लंबित है, तब तक ज्ञानेश कुमार को CEC के तौर पर काम करने से रोका जाए।

CJP प्रोटेस्ट की परमिशन पर सौरभ दास का बयान

कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा कि मैंने कल भी परमिशन के बारे में बात की थी। अगर गांधीजी ने अंग्रेजों से इजाजत मांगते और कहते कि मुझे दो घंटे दीजिए; मैं दांडी मार्च करके वापस आ जाऊंगा,' तो शायद हमें कभी आजादी नहीं मिलती। सौरभ दास ने कहा कि हमने मुंबई पुलिस से परमिशन नहीं मांगी हमने उनके सूचना दी है। सौरभ ने कहा मुंबई पुलिस एक प्रोफशनल पुलिस है। वे हमारी सहयोग करेगी।

CJP 2.0 में युवाओं एकजुट होने की अपील

कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पूरे देश में एक बहुत बड़ा आंदोलन हुआ था, जिसमें देश के युवा बहुत बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। हमने कई सालों बाद इतने बड़े पैमाने पर मुंबई का जज्बा देखा। इसलिए, हमने सोचा कि इस बार हमें फिर से मुंबई आना चाहिए और मुंबई से ही शुरुआत करनी चाहिए। आज मेरी अपील है कि यह बहुत ही शुभ दिन है, आज गांधी जयंती है और मैं चाहता हूं कि पूरे देश के युवा एक बार फिर एकजुट हों, ठीक वैसे ही जैसे वे जंतर-मंतर 1.0 के दौरान हुए थे। CJP 2.0 के साथ भी ऐसा ही होना चाहिए, और हमें एक बहुत बड़ा विरोध प्रदर्शन करना चाहिए।

CJP के विरोध-प्रदर्शन के लिए लोग जुटने लगे

मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के लिए लोग जुटने लगे हैं। लोग चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

CJP के प्रोटेस्ट पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं शुरू में ही यह साफ कर देना चाहता हूं कि सब कुछ पहले ही सामने आ चुका है। तीनों चुनाव आयुक्तों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और विपक्ष की तथाकथित झूठी कहानी का पर्दाफाश हो चुका है। इसके बावजूद, इस झूठी कहानी को आगे बढ़ाने की कोशिशें की जा रही हैं लेकिन वे सफल नहीं होंगे।

शिवाजी पार्क में जुटी भीड‍़

मुंबई में शिवाजी पार्क परिसर में कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में बड‍़ी संख्या में लोग सड़‍कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शन की परमिशन नहीं होने के कारण पुलिस ने तगड़ा बंदोबस्त किया है। पुलिस ने शिवाजी पार्क के गेट के पास बैरिकेटिंग की है।

CJP ने प्रदर्शनकारियों के किया लीगल टीम का ऐलान 

कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शनकारियों को कानूनी मदद देने के लिए लीगल टीम का ऐलान किया है। CJP ने सोशल मीडिया मंच एक्स लिखा 'नमस्ते कॉकरोचेज, मुंबई की लीगल टीम पूरी तरह तैयार है। अगर आज विरोध प्रदर्शन के दौरान आपको गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लिया जाता है, तो कृपया यहां दिए गए कॉन्टैक्ट्स पर संपर्क करें। कानूनी मदद देने के लिए हम आप सभी का धन्यवाद करते हैं।

CJP के विरोध में जेन नेक्स्ट का प्रदर्शन

एक तरफ, मुंबई में CJP के बैनर तले चुनाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। वहीं दूसरी तरफ, 'जेन नेक्स्ट' (Gen Next) संगठन कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध में सड़कों पर उतर आया है।

CJP प्रवक्ता सौरभ दास और रत्ना सिंह मंच पर पहुंचे

मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता के विरोध प्रदर्शन को लेकर CJP प्रवक्ता सौरभ दास, आशुतोष रांका और रत्ना सिंह मंच पर पहुंच गए हैं।

शिवाजी पार्क पहुंचे एक्टर नसीरुद्दीन शाह 

CJP प्रोटेस्ट को मिला सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह का समर्थन। शिवाजी पार्क पहुंचे एक्टर नसीरुद्दीन शाह; अभिजीत दिपके ने शेयर किया वीडियो।

CJP प्रदर्शनकारियों का शिवसेना भवन से शिवाजी पार्क की ओर मार्च

CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी के लिए शिवसेना भवन से शिवाजी पार्क की ओर मार्च निकाला। तिरंगा और पार्टी के झंडे लेकर प्रदर्शनकारियों ने चुनावी मुद्दों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए।

अभिजीत दीपके, सौरव दास के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

शिवाजी पार्क पुलिस की अनुमति न मिलने और बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेशों की अनदेखी के आरोप में आयोजक अभिजीत दीपके, सौरव दास समेत अन्य के खिलाफ शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत अधिवक्ता सिद्धि देवलेकर द्वारा दर्ज की गई है।

शिवाजी पार्क में अभिजीत दिपके का संबोधन जारी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके आज़ाद पार्क में विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारे लगाए।

सरकार की नाकामी के कारण दोबारा सड़कों पर उतरना पड़ा :अभिजीत दिपके

अभिजीत दिपके ने मुंबई के शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चिंताओं को दूर करने में सरकार की नाकामी के कारण प्रदर्शनकारियों को दो महीने के भीतर ही दोबारा सड़कों पर उतरना पड़ा। उन्होंने सरकार की कार्यक्षमता पर सवाल उठाए और प्रदर्शनकारियों की मांगों को फिर से दोहराया।

मुंबई में CJP के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ प्रदर्शन

मुंबई में CJP के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ पुलिस सुरक्षा में एक जेन नेक्स्ट संगठन ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दिपके और CJP के खिलाफ लोग नारे लगाते नजर आए।

CJP ने CEC की नियुक्ति में पारदर्शिता और 2025 की वोटर लिस्ट को फ्रीज़ करने की मांग की

CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में पारदर्शिता की मांग की है और 2025 की वोटर लिस्ट को फ्रीज़ करने को कहा है। यह विरोध चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी द्वारा SIR से जुड़े फैसलों पर आपत्ति जताने की खबरों के बाद हुआ है। चुनाव आयोग ने कहा कि सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे।

अभिजीत दिपके ने CM देवेंद्र फडणवीस को दी चुनौती

CJP नेता अभिजीत दिपके ने महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी है कि वे शिवाजी पार्क में CEC के इस्तीफ़े की मांग को लेकर जमा हुए प्रदर्शनकारियों को जेल भेजें।

अभिजीत दिपके ने PM मोदी पर निशाना साधा

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए, CJP नेता अभिजीत दिपके ने नरेंद्र मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दो महीने के भीतर ही एक और आंदोलन की ज़रूरत पड़ गई।

विशाल ददलानी मुंबई में CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए

म्यूज़िक कंपोज़र विशाल ददलानी 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के एक बड़े विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए, जहां लोगों ने भारतीय झंडे लहराए।

अमित शाह का जनरल डायर है DCP सचिन शर्मा: अभिजीत दिपके

अमित शाह का जनरल डायर है DCP सचिन शर्मा, शिवाजी पार्क में संबोधन के दौरान बोले अभिजीत दिपके; मुंबई पुलिस के लिए बजाईं तालियां।

इस्तीफा तो देना होगा वरना रोज धरना होगा :सौरभ दास

सौरभ दास ने शिवाजी पार्क में संबोधन के दौरान कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में बैठे हुए जज ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों को संरक्षण दे रहे हैं। अंत में उन्होंने इस्तीफा तो देना होगा वरना रोज धरना होगा और जय महाराष्ट्र का नारा देते हुए अपना संबोधन खत्म किया।

महाराष्ट्र में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं चलेगी: अभिजीत दीपके

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा के चुनावी एजेंडे ("एक हैं तो सेफ हैं") का जिक्र करते हुए, शिवाजी पार्क में जनता को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी और महाराष्ट्र सरकार पर तीखा निशाना साधा।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां