चेंबूर ऊंची में इमारत आग सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

Mumbai Fire: चेंबूर की बिल्डिंग की चौथी मंजिल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने 46 मिनट में पाया काबू

Chembur Building Fire Rescue: चेंबूर के तिलक नगर में 15 मंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 33 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर आग पर काबू पाया।

रूपम सिंह

Chembur Tilak Nagar Building Fire: चेंबूर के तिलक नगर इलाके में बुधवार शाम 15 मंजिला इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बिल्डिंग नंबर 110, बी विंग की चौथी मंजिल स्थित कमरा नंबर 402 में लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड समेत पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं।

चौथी मंजिल के कमरे में लगी आग

यह घटना 15 सितंबर 2026 को शाम करीब 7:15 बजे रोड नंबर 13, आर.एस. मणि कैफे के पास स्थित इमारत में हुई। ग्राउंड प्लस 15 मंजिला इस इमारत की चौथी मंजिल के कमरे में आग लगी थी। आग की वजह से कमरे में मौजूद बिजली की वायरिंग, विद्युत उपकरण, छत, लकड़ी का फर्नीचर और दस्तावेज प्रभावित हुए।

33 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

आग लगने की सूचना के बाद इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों की मदद से 33 लोगों को सुरक्षित निकालकर इमारत की छत पर पहुंचाया गया। राहत और बचाव अभियान के दौरान किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।

रात 8:01 बजे आग पर काबू

मुंबई शहर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए छोटी पाइप लाइन का इस्तेमाल किया गया। फायर ब्रिगेड के अनुसार, रात करीब 8:01 बजे आग पूरी तरह बुझा दी गई।

दो दमकलकर्मी ब्रीदिंग अपरेटस के साथ अंदर गए

आग बुझाने की कार्रवाई के दौरान फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारियों ने ब्रीदिंग अपरेटस सेट पहनकर इमारत के अंदर प्रवेश किया। उन्होंने आग के स्रोत तक पहुंचकर उसे नियंत्रित करने में मदद की।

कई विभाग मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, संबंधित बिजली वितरण कंपनी, 108 एंबुलेंस और बीएमसी के वार्ड विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सभी एजेंसियों ने मिलकर बचाव और आग बुझाने की कार्रवाई की।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। आग से हुए नुकसान का आकलन और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

PM Narendra Modi Birthday Live: एफिल टावर के सामने मनाया PM मोदी का जन्मदिन, देशभर से मंत्रियों ने दी बधाई

यूपीआई पेमेंट पर फीस का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, गैजेट नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग

PM Modi Birthday Special: 25 वर्षों की यात्रा के बाद अगला लक्ष्य विकसित भारत 2047, तोड़ते जा रहे कई रिकॉर्ड

Semicon India: सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की ताकत दिखाएगा सेमीकॉन इंडिया, PM नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

Weather Alert: दिल्ली-यूपी से लेकर MP तक 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 Kmph तक चलेंगी हवाएं