मध्य रेलवे आपातकालीन चिकित्सा कक्ष सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

Mumbai Local: मध्य रेलवे के 43 स्टेशनों पर खुलेंगे इमरजेंसी मेडिकल रूम, घायलों को मिलेगा तत्काल इलाज

Mumbai Local Train: मध्य रेलवे ने लोकल में दुर्घटनाग्रस्त घायलों को तुरंत इलाज देने के लिए मुंबई उपनगरीय मार्ग के 43 स्टेशनों पर आपातकालीन मेडिकल कक्ष खोलने हेतु निविदाएं आमंत्रित की हैं।

रूपम सिंह

Central Railway Emergency Medical Rooms: मुंबई लोकल में यात्रा के दौरान दुर्घटना या किसी आपात स्थिति में घायल यात्रियों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए मध्य रेलवे ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का फैसला किया है। मुंबई उपनगरीय रेल मार्ग के 43 स्टेशनों पर आपातकालीन मेडिकल कक्ष शुरू किए जाएंगे। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अभी 12 स्टेशनों पर संचालित हैं मेडिकल कक्ष

मध्य रेलवे के मुंबई उपनगरीय विभाग में फिलहाल 12 आपातकालीन मेडिकल कक्ष संचालित किए जा रहे हैं। इनमें कल्याण, भायखला और वाशी स्थित मेडिकल कक्षों की जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग के पास है। इन तीनों कक्षों का प्रबंधन ठाणे की एनी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

वहीं, कर्जत, कुर्ला, टिटवाला, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, घाटकोपर, ठाणे, भांडुप, कांजूरमार्ग और डोंबिवली स्थित मेडिकल कक्षों की जिम्मेदारी रेलवे के वाणिज्य विभाग के पास है।

दुर्घटना में घायलों को मिलेगा प्राथमिक उपचार

मुंबई उपनगरीय रेलवे में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब 43 और स्टेशनों पर मेडिकल कक्ष शुरू करने की तैयारी है। इन केंद्रों पर लोकल यात्रा के दौरान दुर्घटना में घायल यात्रियों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

यदि घायल यात्री की स्थिति गंभीर होती है या उसे अतिरिक्त चिकित्सा की आवश्यकता पड़ती है, तो प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे दुर्घटना के बाद उपचार शुरू होने में लगने वाले समय को कम करने में मदद मिलेगी।

चेंबूर और मानखुर्द में लाइसेंस प्रक्रिया जारी

रेलवे के अनुसार, चेंबूर और मानखुर्द स्थित मेडिकल कक्षों के लिए दवा लाइसेंस से संबंधित प्रक्रिया जारी है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन केंद्रों को भी पूरी तरह संचालित किया जाएगा।

खोपोली मेडिकल कक्ष का काम जारी

खोपोली स्थित मेडिकल कक्ष के लिए मानसून के बाद का निर्माण कार्य रेलवे की ओर से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां भी यात्रियों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मध्य रेलवे की इस योजना का उद्देश्य मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर बढ़ती यात्री संख्या के बीच दुर्घटना और अन्य चिकित्सा आपात स्थितियों में यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही शुरुआती उपचार उपलब्ध कराना है।

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद